देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने DDA और MCD को राजधानी में सीमा निर्धारण और सर्वेक्षण के दिए निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) एवं दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को निर्देश दिया है कि वे राजधानी में अपनी सीमाओं और अधिकार क्षेत्रों का यथासंभव सटीकता (देशांतर और अक्षांश) के साथ सीमांकन करें. मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने उपराज्यपाल से आग्रह किया है कि वे सर्वेक्षण को पूरी दिल्ली में विस्तारित करने पर विचार करें, जिससे सभी वैधानिक प्राधिकरणों के अधिकार क्षेत्र को स्पष्ट रूप से सीमांकित किया जा सके और जमीनी स्तर की वास्तविकता रहस्यपूर्ण न रहे. यह सभी को पता भी हो.

पीठ ने यह निर्देश संरक्षित निजामुद्दीन दरगाह और बावली के पास एक गेस्ट हाउस के अनाधिकृत निर्माण से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया. उसने डीडीए के आयुक्त (एलएम) के हलफनामे पर ध्यान दिया जिसमें कहा गया था कि इस मामले में सर्वे ऑफ इंडिया के माध्यम से लगभग 97 वर्ग किलोमीटर (दिल्ली के ओ जोन) का ड्रोन सर्वेक्षण किया गया है. पीठ ने कहा कि अब एलजी को इसी तरह का सर्वेक्षण पूरी दिल्ली में विस्तारित करने पर विचार करना चाहिए जिससे सभी प्राधिकरणों के अधिकार क्षेत्र को स्पष्ट रूप से सीमांकित किया जा सके. डीडीए ने जवाब देकर कहा था कि अदालती आदेश से एक संस्थागत दीर्घकालिक तंत्र स्थापित करने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया डीडीए और एमसीडी के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता किया गया है.

यह तब हुआ जब कोर्ट ने डीडीए और एमसीडी को राजधानी में अतिक्रमण के साथ-साथ अवैध और अनाधिकृत निर्माण के खतरे से निपटने के लिए संरचनात्मक सुधार करने और नई रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने समझौते को देखते हुए कहा कि सभी पक्षकारों को उसके अनुसार दीर्घकालिक तंत्र स्थापित करना होगा. उसने एमसीडी के आयुक्त से भी कहा कि वे मामले में शामिल सभी अधिकारियों की प्रशासनिक जिम्मेदारी तय करें और पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई करें.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago