लीगल

टेरर फंडिंग मामले में राशिद इंजीनियर के खिलाफ राऊज एवेन्यू कोर्ट में होगी सुनवाई

आतंकवाद-वित्तपोषण से संबंधित मुकदमे का सामना कर रहे जम्मू कश्मीर से लोकसभा सदस्य इंजीनियर रशीद के खिलाफ अब सुनवाई राऊज एवेन्यू कोर्ट में होगी. दिल्ली की पटियाला हाउस के सत्र अदालत ने उसके मामले को सांसद/विधायक मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत को भेजने का निर्देश दिया जो वर्तमान में राऊज एवेन्यू कोर्ट है.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने रशीद के मुकदमें की फाइल पटियाला हाउस कोर्ट के जिला न्यायाधीश के पास भेजने का निर्देश दिया है जिससे वे उसे सांसदों के खिलाफ मुकदमा चलाने वाली सांसद/विधायक अदालत में स्थानांतरित कर सकें. क्योंकि उन्होंने पाया कि रशीद वर्तमान में सांसद हैं. जिला न्यायाधीश इस मुद्दे पर 25 नवंबर को मामले की सुनवाई करेंगे.

न्यायाधीश सिंह वर्तमान में रशीद की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे और उन्हें उसपर आदेश पारित करना था. रशीद हाल में हुए लोकसभा चुनाव में बारामूला क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं. वह वर्ष 2017 में आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा वर्ष 2019 में गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में बंद हैं.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

16 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

31 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

36 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

36 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

48 minutes ago