देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने के लिए लगाई अनोखी शर्त, ट्रैफिक सिग्नल पर 30 दिनों तक करना पड़ेगा काम

Delhi High Court: कानून तोड़ने या जुर्म करने पर कोर्ट में अक्सर फैसले और सजा सुनाई जाती हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ फैसले चर्चाओं का सबब बन जाते हैं. ऐसा ही एक मामला हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में देखने को मिला जहां एक महिला के साथ अभद्रता करने के मामले में मुकदमा रद्द करने के बदले में अदालत ने आरोपी को 30 दिनों तक ट्रैफिक सिग्नल पर पुलिस की मदद करने की सजा दी.

दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 अप्रैल को विकास बोहत के खिलाफ दर्ज FIR को इस शर्त पर खारिज कर दिया कि वह 30 दिनों तक ट्रैफिक सिग्नल पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की मदद करेंगे.

जस्टिस नवीन चावला ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य) के तहत विकास बोहत के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज करते हुए यह आदेश पारित किया कि उन्हें संबंधित ट्रैफिक सिग्नल पर ट्रैफिक पुलिस की सहायता करने के लिए DCP ट्रैफिक को रिपोर्ट करना होगा.

आदेश के अनुसार, 30 दिन पूरे होने पर DCP ट्रैफिक याचिकाकर्ता को एक प्रमाण-पत्र जारी करेंगे, जिसे याचिकाकर्ता 2 महीने के भीतर कोर्ट में दाखिल करेगा. अगर ऐसा प्रमाण-पत्र दाखिल नहीं किया जाता है, तो रजिस्ट्री इस मामले को आगे के निर्देशों के लिए कोर्ट के सामने रखेगी.

ये भी पढ़ें-क्या अमेठी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा? लगा दिए गए पोस्टर, स्मृति ईरानी ने साधा निशाना, Video

विकास बोहत ने अपने खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अदालत को बताया गया कि याचिकाकर्ता और शिकायतकर्ता ने आपसी सहमति से अपने विवादों को सुलझा लिया है और समझौता कर लिया है.

अदालत ने FIR और समझौते की जांच की और FIR को रद्द कर दिया, बशर्ते विकास बोहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को एक महीने तक अपनी सेवाएं दें. कोर्ट ने कहा कि इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि प्रतिवादी संख्या 2 अपनी शिकायत को आगे नहीं बढ़ाना चाहती है, साथ ही दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया है, इसलिए हमें लगता है कि वर्तमान FIR की कार्यवाही जारी रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा, क्योंकि इससे दोनों पक्षों के बीच और कटुता पैदा होगी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago