Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तेजस करिया बने दिल्ली हाई कोर्ट के 39 वे जज, चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई शपथ

तेजस धीरेनभाई करिया को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई. इस समारोह में दिल्ली उच्च न्यायालय के सभी मौजूदा न्यायाधीश, बार नेता, कई अन्य अधिवक्ता और परिवार के सदस्य शामिल हुए.

Delhi High Court
Edited by Akansha

शार्दूल अमरचंद मंगलदास लॉ फर्म में पूर्व विवाद समाधान भागीदार तेजस करिया दिल्ली हाई कोर्ट के नए जज बन गए है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने पद की शपथ दिलाई. करिया की नियुक्ति के साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायधीशों की संख्या अब 39 हो गई है. करिया लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एलएलएम धारक है और उन्होंने पुणे के आईएलएस लॉ कॉलेज से एलएलबी किया है. उन्हें 25 अक्टूबर 2023 को हाई कोर्ट कॉलेजियम ओर 29 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा पदोन्नति के लिए अनुशंसित किया गया था.

केंद्र सरकार ने करिया की नियुक्ति को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने 12 फरवरी 2025 को करिया की नियुक्ति को मंजूरी दे दी. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के प्रस्ताव के अनुसार करिया एक डोमेन विशेषज्ञ है और उन्होंने मुख्य रूप से मध्यस्थता के क्षेत्र में प्रैक्टिस किया है. प्रस्ताव में जोर दिया गया है कि मध्यस्थता कानून पर मामलों की मात्रा को विशेष रूप से दिल्ली हाई कोर्ट जैसी अदालतों में विशेष रूप से संभालने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें: वर्ष 2015 के एक हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराए गए तीन लोगों को सुनाई उम्रकैद की सजा, दो आरोपी भगोड़ा घोषित

कौन है तेजस धीरेनभाई करिया?

तेजस धीरेनभाई करिया मध्यस्थता कानून के एक्सपर्ट के तौर पर जाने जाते हैं. हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में मध्यस्थता मामलों में पेश होने के अलावा, तेजस धीरेनभाई करिया को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह की मध्यस्थता करने का व्यापक अनुभव है. उन्होंने कई अहम मुद्दों की पैरवी की है. पिछले पांच वर्षों में करिया की औसत शुद्ध प्रोफेशनल इनकम 7.09 करोड़ रुपये से अधिक रही है.

-भारत एक्सप्रेस 


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital