Chaitra Navratri 2025
Chaitra Navratri 2025: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का त्योहार बेहद ही खास माना जाता है. इस दौरान भक्त पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरुपों की उपासना करते हैं. कई श्रद्धालु नवरात्रि में भी व्रत रखते हैं. कोई पहले और आखिरी नवरात्र का उपवास रखता है तो कोई पूरे 9 दिनों तक व्रत रखता है. पौराणकि मान्यताओं के अनुसार जो भक्त सच्चे मन से नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना करता है उसके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है. 9 दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि में भगवान राम के जन्मोत्सव के अन्तिम दिन पड़ता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस साल किस दिन से शुरु हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि?
साल 2025 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है. चैत्र माह से हिंदू नववर्ष भी आरंभ हो जाता है. चैत्र नवरात्रि का पहला दिन हिंदू कैलेंण्डर का पहला दिवस होता है. बता दें कि इस साल 2025 में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल 2025 तक चलेगी. हिंदू पंचांग के अनुसार एक वर्ष में कुल 4 नवरात्रि पड़ते हैं. चैत्र नवरात्रि, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि और माघ गुप्त नवरात्रि. चैत्र नवरात्रि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली नवरात्रि तो चैत्र राम नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है. इतना ही नहीं चैत्र नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना के साथ की जाती है.
चैत्र घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 30 मार्च की सुबह 6 बजकर 13 मिनट से लेकर 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा, तो वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 मार्च 2025 को शाम 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. ऐसे में प्रतिपदा तिथि के अनुसार 30 मार्च 2025 के दिन दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी.
यह भी पढ़ें: क्या आपको मालूम है आखिर कमर के नीचे क्यों नहीं पहनते सोने के आभूषण? यहां जानें क्या कहता है ज्योतिष
साल 2025 में चैत्र नवरात्रि में माता रानी हाथी पर सवार होकर आएगी. मां दुर्गा अगर हाथी पर सवार होकर आती हैं तो यह शुभ संकेत माना जाता है. ये देश और देश की अर्थ व्यवस्था के लिए बहुत शुभ माना गया है. इस दौरान मां दुर्गा की पूरे मन और श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है.
-भारत एक्सप्रेस
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…
Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…
2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…
Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…