देश

Delhi High Court ने अभिनेता Vishnu Manchu के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए आदेश पारित किया

Delhi High Court ने हाल ही में भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता विष्णु मांचू (Vishnu Manchu) के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए एक आदेश पारित किया है, जो मुख्य रूप से तेलुगू सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. हाईकोर्ट ने विष्णु के नाम, छवि, आवाज और व्यक्तित्व के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर जॉन डो (John Doe) आदेश पारित किया है. विष्णु ने अपने नाम, छवि, आवाज और व्यक्तित्व विशेषताओं की सुरक्षा की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा विष्णु की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया है. यह मुकदमा उनके व्यक्तित्व तत्वों के अनधिकृत उपयोग के खिलाफ दायर किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी बिना अनुमति के नाम, छवि, आवाज और व्यक्तित्व का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिसे आम लोगों के बीच भ्रम और धोखा होने की संभावना है.

विष्णु ने यह मुकदमा 10 यूट्यूब चैनलों के खिलाफ दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वे अभिनेता के नाम, आवाज, छवि और उनके व्यक्तित्व के अन्य सामग्री का दुरुपयोग कर रहे हैं, बिना उनके नाम, पते और अन्य विवरणों का स्पष्ट खुलासा किए. याचिका में यह भी कहा गया था कि यूट्यूब वीडियो में उनकी तुलना जानवरों से की जा रही थी. अन्य लोगों के शरीर पर उनके चेहरों को बदलने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा था. आपत्तिजनक सामग्री प्रकाशित की जा रही थी और विभिन्न अश्लील वेबसाइटों की मेजबानी के लिए उनके नाम का उपयोग किया जा रहा था.

विष्णु मांचू को हाल ही में मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुना गया है. इसके बाद विष्णु ने सभी प्रभावशाली लोगों और नेटिजन्स से जिम्मेदारी बरतने और सोशल मीडिया पर अभिनेताओं, अभिनेत्रियों और उनके परिवारों के बारे में आपत्तिजनक सामग्री प्रकाशित या फैलाने से बचने की अपील की है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

24 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

32 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

34 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

53 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

56 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

1 hour ago