देश

दिल्ली हाईकोर्ट से पीएम मोदी को बड़ी राहत, चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराने की मांग की खारिज; याचिकाकर्ता को लगाई कड़ी फटकार

नई दिल्ली: पीएम मोदी व अन्य को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट के डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता को लगाई कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को चिकित्सा सहायता की जरूरत है. कोर्ट ने यह भी कहा कि स्थानीय अधिकारियों को उस पर नज़र रखने की जरूरत है.

कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई कड़ी फटकार

कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए पूछा क्या आप ठीक हैं? आपकी याचिका बेवजह है. आप स्पेक्ट्रम के एक छोर से दूसरे छोर तक जा रहे हैं. यह फैसला दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की बेंच ने कहा को स्थानीय प्रशासन याचिकाकर्ता पर नजर रखे. कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि याचिकाकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप बेतुका है और वह या तो मतिभ्रम या किसी अन्य मानसिक समस्या से पीड़ित है और उन्हें चिकित्सा सहायता की जरूरत है. कैप्टन दीपक कुमार ने सिंगल बेंच के आदेश को डिवीजन बेंच में चुनौती दी थी.

याचिकाकर्ता ने की थी ये मांग

अपील में पीएम के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अयोग्य ठहराने की मांग की गई थी. याचिका में आरोप लगाया था कि इन तीनों ने झूठी शपथ ली थी. याचिका में पीएम मोदी पर राष्ट्रीय सुरक्षा को अस्थिर करने के प्रयास का भी आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें: Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया और के कविता को कोर्ट से लगा तगड़ा झटका, फिर बढी न्यायिक हिरासत

ये था पूरा मामला

बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पीएम पर 6 साल तक किसी भी तरह के चुनाव लडने से रोक लगाने की मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. याचिका में दावा किया गया था कि 9 अप्रैल को उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में प्रधानमंत्री मोदी ने वोट पाने के लिए धर्म का सहारा लिया था. याचिका में भगवान और पूजा स्थल के नाम पर वोट मांगकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए पीएम मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी.

याचिका में पीएम मोदी को 6 साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता ने कहा था कि पीएम ने अपने भाषण के दौरान मतदाताओं से हिंदू देवी देवताओं और हिंदू पूजा स्थलों के नाम पर भाजपा को वोट देने की अपील की.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

1 minute ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

3 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

14 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

25 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

30 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

33 minutes ago