Laxman Singh-Rahul Gandhi (फोटो-सोशल मीडिया )
Rahul Gandhi Hindu Statement: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर भाजपा और हिंदूवादी संगठनों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है तो वहीं इसको लेकर कांग्रेस में ही फूट पड़ती दिखाई दे रही है.
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने लोकसभा में राहुल गांधी की हिंदुओं पर की गई टिप्पणी को अशोभनीय और अनावश्यक बताया है. इसी के साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा है कि लोकसभा में सदस्यों को केवल और केवल जनता और देश से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहिए.
लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने विचार शेयर करते हुए लिखा कि संसद में “हिंदुओं”पर की गई टिप्पणी अशोभनीय है और अनावश्यक भी. केवल और केवल जनता और देश से जुड़े मुद्दे उठाना ही उचित होगा. बता दें कि ये यह पहली बार नहीं है, जब लक्ष्मण सिंह ने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया है. पहले भी वह कई बार कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं.
मालूम हो कि राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण में एक विवादास्पद बयान दिया है जिसमें उन्होंने भाजपा को हिंसा करने वाली पार्टी बताया था. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो खुद को हिंदू बताते हैं, वह हिंसा करते हैं. उनके इस बयान पर कांग्रेस के कई नेताओं के बीच विवाद की स्थिति बन गई है.
तो वहीं राजनीतिक गलियारों में लक्ष्मण सिंह को लेकर खबर सामने आ रही है कि भाजपा की ओर से उनको पार्टी में शामिल होने का न्योता मिला है. सिरोंज से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा और खिलचीपुर से बीजेपी विधायक हजारी लाल दांगी ने उनको पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, उमाकांत शर्मा ने लक्ष्मण सिंह से आग्रह किया है कि वह कांग्रेस में रहकर क्यों ज्यादती सहन कर रहे हैं और उन्हें भाजपा में शामिल होने का आह्वान किया है. तो दूसरी ओर हजारी लाल दांगी ने भी उनसे बात की है. तो वहीं माना जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का हाथ थाम सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…
बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…