देश

Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया और के कविता को कोर्ट से लगा तगड़ा झटका, फिर बढी न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 25 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है. बता दें न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद मनीष सिसोदिया और के कविता को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश गया था.

मनी लॉन्ड्रिंग के तहत चल रही है जांच

दरअसल, ईडी ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च 2023 को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. सिसोदिया को पहले सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने अगस्त 2022 में इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ नियमों के कथित उल्लंघन और नई शराब नीति में प्रक्रियागत गड़बड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की. बाद में सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में ईडी ने पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच शुरू कर दी थी.

के कविता पर ये है आरोप

बता दें कि के कविता को दिल्ली शराब नीति घोटाले और इससे जुड़े सैकड़ों करोड़ रुपये के लेनदेन में धन शोधन के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था. के कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं. वहीं, अब तक इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सांसद संजय सिंह, के कविता सहित अन्य शामिल है.

ये भी पढ़ें: Hathras Stampede: हाथरस हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, की गई ये मांग

CBI ने के कविता को तिहाड़ जेल से किया गिरफ्तार

बता दें कि यह मामला दिल्ली सरकार की वर्ष 2021-22 के आबकारी नीति बनाने एवं उसके कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और धन शोधन से संबंधित है, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था. ईडी ने 15 मार्च को हैदराबाद में बंजारा हिल्स स्थित अपने आवास से के कविता (46) को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने उसे तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

6 minutes ago

पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में सात लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…

59 minutes ago

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने दीं धनतेरस की शुभकामनाएं

धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…

2 hours ago