देश

दिल्ली हाई कोर्ट के बाद बॉम्बे उच्च न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब बॉम्बे हाई कोर्ट को भी बम की धमकी दी गई है. पुलिस को ईमेल मिलने के बाद उच्च न्यायालय की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और गहनता से तलाशी ली जा रही है.

Delhi High Court को बम की धमकी

इससे पहले दिल्ली हाई हाई कोर्ट को ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी, जिसमें हाई कोर्ट परिसर में तीन बम रखे जाने की बात कही गई थी.  धमकी मिलने के बाद पुलिस ने हाई कोर्ट को खाली करा दिय, और टीमें सर्च ऑपरेशन में लग गई. हाई कोर्ट से जज और वकीलों को भी परिसर से बाहर कर दिया गया था.

दिल्ली पुलिस को स्पष्ट रूप से संबोधित करते हुए लिखे गए ईमेल में कहा गया है, “उदाहरण के तौर पर शुक्रवार को आपके दिल्ली हाईकोर्ट में धमाका पिछले झांसों का संदेह दूर कर देगा. दोपहर के तुरंत बाद जज चैंबर में धमाका होगा.”

ईमेल में क्या कहा गया?

ईमेल में दावा किया गया कि तीन बम प्लांट किए गए हैं. यह धमकी जुमे की नमाज के संदर्भ में दी गई है. धमकी भरे ईमेल में लिखा है, “शुक्रवार विस्फोटों के लिए पाकिस्तान-तमिलनाडु की मिलीभगत. जज रूम या कोर्ट परिसर में 3 बम रखे गए हैं. दोपहर 2 बजे तक खाली कर दें.”

इस ईमेल में राजनीतिक साजिश का भी जिक्र है, जिसमें पाकिस्तान की आईएसआई, कुछ व्यक्तियों और राजनीतिक परिवारों को निशाना बनाने की योजना बताई गई है. इसके साथ ही, ईमेल में एक व्यक्ति के नाम का जिक्र करते हुए उसका मोबाइल नंबर दिया गया है. मैसेज में लिखा है, “आईईडी डिवाइस की लोकेशन और डिफ्यूजिंग कोड के लिए सत्यभामा सेंगोट्टायन से संपर्क करें.”

बम की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मामले को दिल्ली पुलिस ने गंभीरता से लिया है, लेकिन अभी तक कोई विस्फोटक मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. सुरक्षा को देखते हुए हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया गया है.

यह भी पढ़ें- सारे शिष्टाचार की निकल गई हवा! भरी मीटिंग में राहुल गांधी और योगी के मंत्री भिड़े, वायरल हो गया वीडियो

इससे पहले, 9 सितंबर को, दिल्ली के मुख्यमंत्री सचिवालय और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) को बम की धमकी वाला ईमेल मिला था. यह घटना हाल के महीनों में कई स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को मिले फर्जी ईमेल के बाद हुई.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

3 seconds ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

13 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

28 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

29 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago