देश

“2020 DELHI ” फिल्म पर रोक की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 31 जनवरी को करेगा सुनवाई

दिल्ली दंगों पर आधारित “फिल्म 2020 दिल्ली” की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 31 जनवरी को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से दूसरे पक्ष को कॉपी सर्व करने को कहा है. यह याचिका दिल्ली दंगों के आरोप में जेल में बंद शरजील इमाम की ओर से दायर की गई है.

फिल्म की कड़वी सच्चाई को दिखाया

जस्टिस सचिन दत्ता की बेंच ने याचिका पर सुनवाई के बाद केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, दिल्ली पुलिस व फिल्म निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. शरजील इमाम ने अपनी याचिका में फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग की मांग की है. कोर्ट ने फिल्म का ट्रेलर देखने की मांग को ठुकरा दिया है. इस फिल्म में दिल्ली दंगों की अनकही सच्चाई की कहानी देखने को मिलेगा. फिल्म में शाहीनबाग से शुरू हुए सीएए विरोध और दिल्ली में भड़के दंगों को दिखाया जाएगा.

इस फिल्म की पूरी कहानी 24 फरवरी के इर्दगिर्द घूम रही है. जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली में थे वही दूसरी तरफ दिल्ली में दंगे हो रहे थे. इन दंगों में 53 लोगों की जान चली गई थी.इस फ़िल्म को उस कड़वी सच्चाई को दिखाया गया है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है.

फिल्म को बनाने की बड़ी चुनौती

2020 दिल्ली फिल्म के माध्यम से फिल्म निर्माता देवेंद्र मालवीय ने कहा इतने भयावह दंगों और आगजनी को सिंगल शॉट आभास देना बहुत बड़ी चुनौती थी, यह फिल्म इस बात का प्रमाण है कि जब रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प साथ आते हैं, तो एक फिल्ममेकर अपना लक्ष्य हासिल कर ही लेता है. इस फिल्म के जरिए पड़ोसी देशों में हिंदू अल्पसख्यकों की दुर्दशा को उजागर करता है. खासतौर पर इन देशों में हिंदू बेटियों के रेप, हत्या, धर्मांतरण के साथ ही बंधुआ गुलामी जैसे अत्याचारों से त्रस्त भारत आने की उम्मीद में मर रहे है.

मिडास टच फिल्म प्रोडक्शन द्वारा विजुअल बर्डस स्टूडियों के सहयोग से निर्मित इस फिल्म का लेखन और निर्देशन देवेंद्र मालवीय ने किया है. जबकि निर्माता नंदकिशोर मालवीय, आशु मालवीय और अमित मालवीय हैं.

फिल्म रिलीज करने की मांग पर लगाई रोक

फिल्म की रचनात्मक निर्देशक विकास कल्पना द्विवेदी है और कार्यकारी निर्माता सैय्यद फराज है. इसमें बृजेंद्र काला, चेतन शर्मा, आकाशदीप अरोड़ा, सिद्धार्थ भारद्वाज, भूपेश सिंह और समर जय सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह फिल्म 2 फरवरी को रिलीज होने वाली है. इसको लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर फिल्म का प्रचार करके मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. साथ ही चुनाव आयोग से फिल्म के रिलीज करने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: महिला सम्मान योजना पर दिल्ली हाई कोर्ट में 21 मई को सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

5 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

8 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

17 minutes ago

‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता थे नानाजी…’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…

18 minutes ago

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

34 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

48 minutes ago