देश

CM आतिशी को सेंशन कोर्ट से मिली राहत याचिका पर 3 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट करेगा सुनवाई

मानहानि के एक मामले में मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ जारी समन को रद्द करने के सत्र अदालत के आदेश को शिकायतकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. कोर्ट उसपर 3 फरवरी को विचार करेगा.शिकायतकर्ता भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवीण शंकर कपूर समन रद्द करने के आदेश को चुनौती देते हुए अपनी अपील में कहा है कि सत्र अदालत ने आपराधिक शिकायत पर विचार करने के बदले उन मुद्दों पर विचार किया जिसका बहुत कम महत्व है.

उस आदेश में कई खामियां भी है जिसे रद्द करने की जरूरत है. सत्र अदालत ने 28 जनवरी को आतिशी के खिलाफ मजिस्ट्रेट की अदालत से 28 मई को जारी समन को रद्द कर दिया था. कपूर की शिकायत के अनुसार आतिशी ने पिछले साल अप्रैल में आरोप लगाया था कि भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने उन्हें और उनकी पार्टी के दूसरे नेताओं को अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया था. भाजपा ने इसके लिए 21 आप विधायकों से सपर्क किया था और उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति 25 लाख रुपए देने की पेशकश की थी.

आतिशी ने यह भी दावा किया था कि भाजपा से जुड़े लोगों ने कहा था कि वे भाजपा में शामिल हो जाए या ईडी की गिरफ्तारी का सामना करें. आप विधायकों पर खरीद फरोख्त के प्रयासों का झूठे दावे का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता शंकर कपूर ने आतिशी सहित अन्य नेताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा किया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

34 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago