दिल्ली में फिर दोहराई ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी, चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप
Bus Gangrape Case: नोएडा के परी चौक से बस में सवार हुई मैनपुरी की 16 वर्षीय छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने गैंगरेप किया. 47 किलोमीटर यानी दिल्ली के कश्मीरी गेट तक दौड़ती बस में पर्दे गिराकर दरिंदगी की गई. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
PVR प्रोमेनेड में ‘हनुमान अंश’ की स्क्रीनिंग: नैत्राणा फाउंडेशन ने बुक कीं सभी 7 स्क्रीन्स, अनुप्रिया ने ईशा सैनी को सराहा
HANUMAN ANSH SPECIAL SCREENING: नई दिल्ली के PVR प्रोमेनेड में नैत्राणा फाउंडेशन की फाउंडर ईशा सैनी के नेतृत्व में 'हनुमान अंश' की ऐतिहासिक स्क्रीनिंग हुई. पहली बार पूरे थिएटर की सातों स्क्रीन्स बुक की गईं, जहां गुरुकुल और 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के बच्चों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ हुआ.
Delhi Cyber Crime: डॉलर-गोल्ड पार्सल के नाम पर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, नाइजीरियाई महिला समेत 4 गिरफ्तार
Foreign parcel scam India: दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने विदेश से डॉलर और सोना भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई में एक नाइजीरियाई महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि जांच में म्यूल बैंक खातों के इस्तेमाल का भी खुलासा हुआ.
फर्जी रिसर्च पेपर से नौकरी तक का खेल! DU के दो असिस्टेंट प्रोफेसरों समेत तीन पर FIR, कोर्ट के आदेश के बाद जांच शुरू
DU Fake Research Paper Case: दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित फर्जी रिसर्च पेपर और नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो असिस्टेंट प्रोफेसरों समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है. शिकायतकर्ता ने फर्जी प्रकाशन, एक लाख रुपये की ठगी और नौकरी बचाने के नाम पर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.
दिल्ली के ITO में सरकारी बिल्डिंग में लगी भीषण आग! सोमवार की सुबह दफ्तरों में मचा महा-हड़कंप
दिल्ली के ITO इलाके में स्थित एक सरकारी भवन में सोमवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया. दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया.
नहीं थम रहा हिट एंड रन! दिल्ली के सुभाष नगर में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को रौंदा
सुभाष नगर में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है, जांच जारी है..
सुप्रीम कोर्ट में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि, 2 मिनट रखा गया मौन
स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीश, कर्मचारी और विजिटर ने 2 मिनट का मौन रखा. यह मौन भारत के उन वीर नागरिकों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए रखा गया है. यह मौन भारत के उन वीर नागरिकों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए रखा गया है, जिन्होंने देश की आजादी और स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का योगदान दिया.
तुर्कमान गेट इलाके में मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान पत्थरबाजी, पांच गिरफ्तार, कोर्ट ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई पत्थरबाजी के मामले में पांच आरोपी काशिफ, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद आरिब, समीर और अदनान को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया.





