देश

Swati Maliwal: जामा मस्जिद में लड़कियों की अकेले एंट्री बैन- नए फरमान पर स्वाति मालीवाल ने शाही इमाम को भेजा नोटिस

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर रोक के मामले में इमाम को एक नोटिस जारी किया है. इस मामले पर ऐतराज जताते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि ये शर्मनाक है, और सीधे-सीधे गैर संवैधानिक हरकत है. स्वाति ने कहा कि महिलाओं की एट्री बैन करने का हक किसी को नहीं है. ये महिलाओं के साथ भेदभाव है. पुरुषों की तरह महिलाओं को भी इबादत करने का हक है.

दिल्ली की महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने ट्वीट कर कहा कि जामा मस्जिद (Delhi Jama Masjid) में महिलाओं की एंट्री रोकने का फैसला बिलकुल गलत है. जितना हक एक पुरुष को इबादत का है, उतना ही एक महिला को भी है. स्वाती ने आगे कहा कि इस तालिबानी हरकत के लिए मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं. इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है.

एंट्री बैन करने का किसी को हक नहीं- स्वाति

स्‍वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने कहा कि आज दिल्‍ली की जामा मस्जिद में शाही इमाम ने एक बोर्ड लगा दिया है कि अब से महिलाओं की एंट्री जामा मस्जिद के अंदर पूरी तरह से बैन है. इन्‍हें क्‍या लगता है कि ये देश भारत नहीं, ईरान है. यहां ये महिलाओं के खिलाफ खुले में भेदभाव करेंगे और कोई कुछ नहीं करेगा. जितना हक एक पुरुष का इबादत करने का है, उतना ही महिलाओं का भी है. इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का किसी को हक नहीं है.

ये भी पढ़ें : Arun Goel: इतनी जल्दबाजी क्यों?- SC ने EC अरुण गोयल की नियुक्ति प्रकिया पर उठाए सवाल

परिवार के साथ आना होगा जामा मस्जिद- शाही इमाम

तो वहीं दिल्ली जामा मस्जिद (Delhi Jama Masjid) के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि नमाज पढ़ने के लिए आने वाली महिलाओं को नहीं रोका जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि लड़कियां अपने प्रेमी के साथ मस्जिद में आती हैं. इसलिए ऐसी लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है. शाही इमाम ने आगे कहा कि अगर कोई महिला जामा मस्जिद आना चाहती है, तो उसे अपने परिवार या फिर पति के साथ आना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

3 minutes ago

दिल्ली HC का बड़ा आदेश: किन 6 CBI अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के निर्देश? जानें पूरा मामला

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…

9 minutes ago

गौतमबुद्ध नगर DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! वेतन से 5 लाख कटने के आदेश पर रोक बरकरार

Noida News: नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम…

14 minutes ago

‘नौकरी देने के लिए बुलाया…’ ग्वालियर में ऑफिस में महिला से हुआ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Gwalior Crime News: ग्वालियर में नौकरी दिलाने के बहाने 25 वर्षीय महिला को ऑफिस बुलाकर…

17 minutes ago

संगम फ़ाउंडेशन, लखनऊ ने 11वें ‘अवध रत्न पुरस्कार’ के विजेताओं को किया सम्मानित

शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया सम्मान; मंगलवार…

21 minutes ago

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

29 minutes ago