देश

Delhi Liquor Policy Case: बढ़ती जा रही हैं मनीष सिसोदिया की मुश्किलें, घोटाले का ‘सच’ बताएंगे सरकारी गवाह बने 2 आरोपी

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया है. वहीं इस मामले (Excise Police Case) में आरोपी के. कविता और साउथ लॉबी का सीए बुचिबाबू ईडी के गवाह बनने के बाद माना जा रहा है कि सिसोदिया की परेशानियां बढ़ सकती हैं.

दो गवाह ईडी के लिए खास

दिनेश अरोड़ा (Dinesh Arora) और सीए बुचिबाबू के मामले में गवाह बनने से माना जा रहा है कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया से जुड़े इस मामले को और मजबूती मिल सकती है. सरकारी गवाह बनें दोनों आरोपी अब मामले को लेकर कोर्ट में सच बताएंगे. जिसके बाद कोर्ट में यह केस और मजबूत हो सकता है और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

ईडी की ओर से जांच किए जा रहे इस मामले में कोर्ट ने यह माना है कि प्रथम दृष्टया सबूत अपराध करने में उनकी संलिप्तता के बारे में बहुत कुछ बयां करता है. इसे देखते हुए ही मनीष सिसोदिया को जमानत देने से मना कर दिया है. मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायधीश एम. के. नागपाल ने आपराधिक साजिश में राहत देने से इनकार कर दिया.

इसे भी पढें: Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, 5 लाख का जुर्माना, गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला

सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी

विशेष न्यायधीश ने कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ कथित अपराध मनी लॉन्ड्रिंग का गंभीर आर्थिक अपराध है. उन पर अपनी व्यक्तिगत क्षमता में अपराध करने का आरोप नहीं लगाया गया है, बल्कि आबकारी मंत्रालय की देखरेख करने वाले और दिल्ली के डिप्टी सीएम के रूप में कार्य करने वाले एक लोक सेवक के रूप में उनकी आधिकारिक क्षमता पर आरोप लगाया गया है.

सिसोदिया की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी थी. वहीं सीबीआई की ओर से जांच की जा रही मामले में गुरुवार को इसी अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 12 मई तक बढ़ा दी थी.

Rohit Rai

Recent Posts

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

18 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

38 minutes ago

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

3 hours ago