दिल्ली के कुख्यात इरफान छेनू गैंग के शार्पशूटर और जिम ट्रेनर रवि यादव की हत्या के मास्टरमाइंड समीर शेख सोनू बंगाली को दिल्ली क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-1 टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी कई राज्यों में लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी के बाद राजस्थान के अजमेर से की गई.
12 दिसंबर 2024 को पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके के छोटे पार्क में 32 वर्षीय जिम ट्रेनर रवि यादव पर पांच से दस राउंड फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में काल्याणपुरी थाने में एफआईआर नंबर 775/2024 दर्ज की गई थी. हत्या के बाद आरोपी समीर शेख अपने साथियों के साथ फरार हो गया था.
आरोपी समीर शेख सोनू बंगाली (32) दिल्ली के गीता कॉलोनी का निवासी है और पहले पानी सप्लाई का काम करता था. बुरी संगत और नशे की लत के चलते वह अपराध की दुनिया में उतरा. उसने इरफान छेनू गैंग के साथ मिलकर स्नैचिंग, डकैती, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दिया.
आरोपी 27 मामलों में संलिप्त पाया गया है, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, हथियार अधिनियम और डकैती के गंभीर अपराध शामिल हैं.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई है. क्राइम ब्रांच ने इसे बड़ी सफलता बताया है और गैंगस्टरों पर कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें- भारतीय वायुसेना के IOE25 कार्यक्रम से देश की रक्षा क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…
Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…