Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली: जिम ट्रेनर की हत्या का मास्टरमाइंड और शार्पशूटर गिरफ्तार

दिल्ली के कुख्यात इरफान  छेनू गैंग के शार्पशूटर और जिम ट्रेनर रवि यादव की हत्या के मास्टरमाइंड समीर शेख सोनू बंगाली को दिल्ली क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-1 टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.

sharpshooter of gym trainer's

दिल्ली के कुख्यात इरफान छेनू गैंग के शार्पशूटर और जिम ट्रेनर रवि यादव की हत्या के मास्टरमाइंड समीर शेख सोनू बंगाली को दिल्ली क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-1 टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी कई राज्यों में लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी के बाद राजस्थान के अजमेर से की गई.

घटना का विवरण

12 दिसंबर 2024 को पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके के छोटे पार्क में 32 वर्षीय जिम ट्रेनर रवि यादव पर पांच से दस राउंड फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में काल्याणपुरी थाने में एफआईआर नंबर 775/2024 दर्ज की गई थी. हत्या के बाद आरोपी समीर शेख अपने साथियों के साथ फरार हो गया था.

ऑपरेशन की प्रमुख बातें

  • क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लगातार छापेमारी की.
  • तकनीकी और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी को अजमेर, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया.
  • ऑपरेशन का नेतृत्व इंस्पेक्टर आशीष शर्मा ने किया, जिसमें एसीपी यशपाल सिंह और डीसीपी विक्रम सिंह की देखरेख में टीम ने काम किया.

पूछताछ में खुलासा

आरोपी समीर शेख सोनू बंगाली (32) दिल्ली के गीता कॉलोनी का निवासी है और पहले पानी सप्लाई का काम करता था. बुरी संगत और नशे की लत के चलते वह अपराध की दुनिया में उतरा. उसने इरफान  छेनू गैंग के साथ मिलकर स्नैचिंग, डकैती, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दिया.

  • 2018 में गीता कॉलोनी थाने के हत्या मामले में गिरफ्तार हुआ और छह साल जेल में रहा. 
  • मार्च 2024 में जेल से रिहा होने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रवि यादव की हत्या की साजिश रची. 
  • हत्या के लिए आरोपी ने बदायूं, यूपी से दो अवैध हथियार और 20 राउंड गोलियां जुटाई थीं. 

पिछले आपराधिक मामले

आरोपी 27 मामलों में संलिप्त पाया गया है, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, हथियार अधिनियम और डकैती के गंभीर अपराध शामिल हैं.

क्राइम ब्रांच की टिप्पणी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई है. क्राइम ब्रांच ने इसे बड़ी सफलता बताया है और गैंगस्टरों पर कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.


इसे भी पढ़ें- भारतीय वायुसेना के IOE25 कार्यक्रम से देश की रक्षा क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital