AI IMAGE
Delhi Monsoon: महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश का आज तीसरा दिन है. इसके चलते महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों मे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है. वहां पर लोगों को बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है. वहीं, दूसरी ओर दिल्ली और एनसीआर के रीजन में शनिवार को आई हल्की बारिश से मानसीन ने दिल्ली में अपनी एंट्री ले ली थी. लेकिन जोरदार बारिश न होने से लोगों में मायूसी देखने को मिल रही है. तो आइए जानते है आखिर क्यों दिल्ली में आकर भी मानसून उससे रूठा क्यों है?
दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून के आने के बावजूद भारी बारिश न होने और उमस बढ़ने का सबसे बड़ा कारण ‘मॉनसून ट्रफ’ यानी कम दबाव वाले क्षेत्र की रेखा का दक्षिण की ओर खिसक जाना है.
दरअसल, दिल्ली में झमाझम बारिश तभी होती है जब यह ट्रफ लाइन ठीक दिल्ली-एनसीआर के ऊपर से गुजरे या उत्तर में हिमालय की तलहटी की ओर बढ़े. लेकिन जब यह रेखा अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ खिसककर मध्य भारत या राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा की ओर चली जाती है, तो दिल्ली में बारिश की गतिविधियां पूरी तरह थम जाती हैं.
बंगाल की खाड़ी में हाल-फिलहाल कोई ऐसा मजबूत चक्रवातीय सिस्टम या कम दबाव का क्षेत्र नहीं बना है जो मॉनसूनी हवाओं को मैदानी इलाकों की तरफ धकेल सके. खाड़ी में उठने वाले सिस्टम या तो कमजोर रहे हैं या उनकी दिशा मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों की तरफ मुड़ गई है, जिसके चलते हवाओं में नमी तो रहती है पर वह भारी बारिश में तब्दील नहीं हो पाती.
मॉनसून दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद ‘ब्रेक फेज’ में चला गया. इससे हवा में उमस तो 70-80% बनी हुई है, लेकिन बादलों को बरसने के लिए जरूरी स्थानीय थर्मल सपोर्ट नहीं मिल पा रहा. यही वजह है कि आसमान में बादल होने के बावजूद लोग सिर्फ चिपचिपी गर्मी और उमस से परेशान हैं.
लगातार तीसरे दिन बारिश के कारण महाराष्ट्र में लोगों का जीवन पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है. मुंबई मे एक ओर लोकल और लंबी दूरी वाली ट्रेनें काफी प्रभावित है तो वहीं, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को भी बारिश के चलते बंद कर दिया गया है.
इसके अलावा, बृहन्मुंबई नगर निगम ने सरकारी दफ्तरों की छुट्टी कर दी है और निजी कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है. साथ ही, स्कूल-कॉलेजो को भी बंद कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: कहीं तहा… कहीं शहजाद; UP-राजस्थान में ‘लव जिहाद’ का वो खौफनाक सच, जिसने हिला डाला दो राज्य- एक दबोचा, 2 फरार
-भारत एक्सप्रेस
महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…
Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…
Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…
दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…
Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…
CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…