Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi: CM रेखा गुप्‍ता की खाली हुई सीट पर नए BJP प्रत्याशी के लिए जनसभा, मनोज तिवारी ने जनता से की अपील

लोकप्रिय भाजपा नेता मनोज तिवारी ने शालीमार बाग में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में नुक्कड़ सभा आयोजित की. मनोज तिवारी ने कहा- सीएम रेखा गुप्ता की सीट खाली होने के बाद भी लोगों का बीजेपी के प्रति समर्थन बना हुआ है.

manoj tiwari delhi bjp
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

BJP Candidate in Shalimar Bagh: बिहार भाजपा के लोकप्रिय नेता एवं पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी बुधवार को शालीमार बाग में आयोजित नुक्कड़ सभा में नजर आए. यहां उन्‍होंने स्थानीय लोगों से बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की.

मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्‍यम‍ंत्री रेखा गुप्ता के विधायक बनने के बाद खाली हुई सीट के लिए लोगों का बीजेपी को अपार समर्थन मिल रहा है. उन्होंने बताया कि आज शाम 5 बजे शालीमार बाग में आयोजित जनसभा में लोगों ने उत्साह से उनका स्वागत किया.

इसके अलावा, मनोज तिवारी ने वार्ड संख्या 56, शालीमार बाग–बी में भाजपा निगम प्रत्याशी अनीता जैन के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. ए.ओ. ब्लॉक, झुग्गी कॉलोनी में आयोजित इस सभा में स्थानीय नागरिकों का जोश देखने को मिला. मनोज तिवारी ने कहा कि शालीमार बाग–बी विकास के लिए बीजेपी के साथ है और लोगों का समर्थन इसकी पुष्टि करता है.

Bihar Govt Oath: नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे CM, 20 नवंबर को दोपहर 1.30 बजे गांधी मैदान में लेंगे शपथ; PM मोदी भी शामिल होंगे

MCD उपचुनाव में बड़े नेता मैदान में

निगम चुनावों के लिए मनोज तिवारी के अलावा भाजपा की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्रियों में पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने भी मोर्चा संभाल लिया है. अपने संसदीय क्षेत्र पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट की पटपड़गंज विधानसभा के विनोद नगर वार्ड के होने वाले उपचुनाव में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी पूरी दिलचस्पी ले रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital