देश

दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी: 4 की मौत, दर्जनों लोग मलबे में फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Delhi Building Collapse: दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया. रात करीब 3 बजे एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई. इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 14 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है. फिलहाल 8 से 10 लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही NDRF और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. दिल्ली अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है. फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का काम लगातार जारी है.

फायर अधिकारी ने दी जानकारी

डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि उन्हें सुबह 2:50 बजे मकान गिरने की सूचना मिली. जब टीम मौके पर पहुंची, तब पूरी इमारत जमींदोज हो चुकी थी. मलबे में लोग फंसे हुए थे. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है.

14 लोगों को निकाला गया, 4 की मौत

एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया कि अब तक 14 लोगों को निकाला जा चुका है. लेकिन इनमें से 4 की जान चली गई. यह इमारत चार मंजिला थी. हादसे की असली वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. अभी रेस्क्यू अभियान जारी है.

मौसम बना हादसे की वजह?

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार रात दिल्ली का मौसम अचानक बिगड़ गया. तेज बारिश और तूफान के कारण कई इलाकों में नुकसान हुआ. माना जा रहा है कि इसी तूफान की वजह से यह इमारत भी ढह गई. यह इमारत उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में बनी थी और करीब 60 गज की जगह में बनी थी.

वहां के लोगों ने बताई  आपबीती

एक महिला ने बताया कि इस घर में दो पुरुष और उनकी पत्नियां रहती थीं. बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, और छोटी बहू के भी तीन बच्चे हैं. फिलहाल किसी का पता नहीं चल पा रहा. वे सभी मलबे में फंसे हुए हो सकते हैं.

रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है. प्रशासन और बचाव टीमें पूरी कोशिश में जुटी हैं कि जितने ज्यादा लोगों को बचाया जा सके, बचाया जाए.

ये भी पढ़ें: Delhi NCR Rains: राजधानी में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, IMD का अलर्ट- 19 अप्रैल को भी होगी झमाझम

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

5 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

5 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

21 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

22 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

28 minutes ago

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बना लूटपाट का केंद्र…! छोटे देशों की लीग्स से कर रहा अवैध ‘वसूली’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…

37 minutes ago