देश

Delhi air pollution: दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, GRAP स्टेज-1 लागू

Delhi air pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर जहरीली होने लगी है. 7 मार्च 2025 को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 202 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. इसके मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-1 को फिर से लागू करने का निर्णय लिया है.

AQI में और गिरावट की आशंका

मौसम विभाग (IMD) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में हवा की गति धीमी रहने की संभावना है. इसके कारण वेंटिलेशन कमजोर रहेगा, जिससे प्रदूषकों का प्रभाव बढ़ सकता है और AQI में और गिरावट दर्ज की जा सकती है.

GRAP स्टेज-1 के तहत क्या होंगे प्रतिबंध?

GRAP स्टेज-1 लागू होने के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई एहतियाती कदम उठाए जाएंगे:

  • निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी.
  • सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा, ताकि धूल न उड़े.
  • सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बसों और मेट्रो की संख्या बढ़ाई जाएगी.
  • डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी होगी, सिवाय आवश्यक सेवाओं के.

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ रही है हवा

दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण की समस्या लगातार बनी हुई है. सर्दियों के बाद मार्च में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो सका है. विशेषज्ञों के अनुसार, पराली जलाने का असर भले ही कम हो गया हो, लेकिन वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां प्रदूषण को बढ़ा रही हैं.

वायु गुणवत्ता में गिरावट को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, गाड़ियों की अनावश्यक आवाजाही कम करें और कचरा जलाने जैसी गतिविधियों से बचें. इसके अलावा, बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा मरीजों को घर से कम निकलने की सलाह दी गई है.


ये भी पढ़ें- Honey Singh के भोजपुरी गाने पर पटना हाईकोर्ट में 28 मार्च को होगी सुनवाई, महिलाओं का अपमान करने का आरोप


-भारत एक्सप्रेस

मोहित शुक्ला

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago