लीगल

DHFL Bank Loan Scam: सुप्रीम कोर्ट में धीरज वधावन की जमानत रद्द करने की सीबीआई याचिका पर सुनवाई होगी

DHFL Bank Loan Scam: करोड़ों रुपये के बैंक ऋण घोटाला मामले में DHFL के पूर्व प्रमोटर धीरज वधावन की जमानत रद्द करने की सीबीआई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है. सीजेआई संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने धीरज वधावन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इस मामले की सुनवाई करेगा.

मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट को बताया कि धीरज वधावन 45 वर्षीय व्यक्ति हैं और उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं है. एएसजी एसवी राजू ने यह भी कहा कि वधावन एक संपन्न व्यक्ति हैं और उन्होंने निजी अस्पतालों से रिपोर्ट हासिल कर राहत प्राप्त की है. साथ ही, भारी मात्रा में पैसों का गबन किया गया है.

अभिषेक मनु सिंघवी ने सीबीआई की दलीलों का किया विरोध

धीरज वधावन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सीबीआई की दलीलों का विरोध किया. उन्होंने कहा कि वधावन को गुर्दे, रीढ़ और हृदय संबंधी समस्याएं हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने 9 सितंबर 2024 को धीरज वधावन को चिकित्सा आधार पर जमानत देते हुए कहा था कि वह एक बीमार व्यक्ति के मानदंडों के अंतर्गत आते हैं.

डीएचएफएल मामला भारत में सबसे बड़े बैंकिंग धोखाधड़ी मामलों में से एक है. इसमें 34 हजार करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का आरोप है. वधावन बंधुओं को इस मामले में जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया गया था. सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी.


ये भी पढ़ें- Delhi air pollution: दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, GRAP स्टेज-1 लागू


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

51 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

55 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

1 hour ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago