देश

दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा दमघोंटू, कई इलाकों में AQI 400 पार

Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली और नोएडा की हवा में जो जहर घुला है वो कम होने का नाम नहीं ले रहा. गुरुवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 429 तक पहुंच गया. इसे बेहद गंभीर स्थिति मानी जाती है. पूरे दिल्ली का औसत AQI सुबह 6 बजे 332 रहा, जबकि नोएडा में ये स्तर 307 तक पहुंच गया.

ग्रेटर नोएडा में AQI 314

पिछले कुछ दिनों से दिल्लीएनसीआर की हवा लगातार खराब बनी हुई है. 20 से 22 अक्टूबर के बीच दिल्ली का AQI 345 से बढ़कर 353 तक पहुंचा. नोएडा में भी इसी दौरान AQI 325 से बढ़कर 330 तक गया. ग्रेटर नोएडा में भी हालात कुछ बेहतर नहीं हैं. यहां AQI 314 दर्ज किया गया.

कृत्रिम बारिश की योजना

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम बारिश की योजना बनाई है. हालांकि, फिलहाल पर्याप्त बादल न होने की वजह से ये प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है. IIT कानपुर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है और मेरठ में इससे जुड़े उपकरण तैयार कर लिए गए हैं.

गुरुग्राम में भी प्रदूषण का असर

गुरुग्राम में भी प्रदूषण का असर दिख रहा है. यहां AQI 247 है, जो गंभीर श्रेणी में आता है. हालांकि पिछले कुछ दिनों में यहां थोड़ी राहत देखने को मिली है. 21 अक्टूबर को गुरुग्राम का AQI 370 था, जो अब घटकर 247 तक आ गया है.

अन्य बड़े शहरों में हवा जहर

देश के अन्य बड़े शहरों की बात करें तो लखनऊ में AQI 174 और पटना में 179 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है. अमृतसर में भी हवा की गुणवत्ता खराब है. यहां AQI 151 तक पहुंच गया है.

दिल्ली के अलगअलग इलाकों में भी हालात चिंताजनक हैं-

  • आरके पुरम: 362
  • ITO: 353
  • सीरीफोर्ट: 342
  • पंजाबी बाग: 344
  • लोधी रोड: 335
  • मंदिर मार्ग: 320
  • शादीपुर: 319
  • अलीपुर: 300
  • आया नगर: 305
  • द्वारका: 271

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

29 seconds ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

26 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

35 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

47 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

49 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago