फरवरी का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही उत्तर भारत के मौसम में साफ बदलाव नजर आने लगा है. सर्दी अब धीरे-धीरे विदाई के मूड में दिख रही है और दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस होने लगी है. हालांकि सुबह और शाम की ठंड अभी पूरी तरह गई नहीं है. दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश तक मौसम ट्रांजिशन फेज में है, जहां धूप तेज हो रही है लेकिन कोहरा और धुंध अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं.
9 फरवरी को दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहने वाला है. सुबह के वक्त कहीं-कहीं हल्की धुंध या मिस्ट दिखाई दे सकती है, जो 9-10 बजे तक छंट जाएगी. इसके बाद दिन में तेज धूप निकलेगी और मौसम काफी सुहावना रहेगा. अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के आसपास बना रहेगा.
दिल्ली-NCR के अन्य इलाकों यानी नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में भी हालात कुछ ऐसे ही रहेंगे. दिन में हल्की गर्मी और शाम-रात में ठंडक महसूस होगी. उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं मौसम को संतुलित बनाए रखेंगी. हालांकि वायु गुणवत्ता अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है. दिल्ली का AQI मध्यम से खराब श्रेणी में बना हुआ है, ऐसे में संवेदनशील लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
उत्तर प्रदेश में मौसम थोड़ा अलग तस्वीर पेश कर रहा है. जहां दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है, वहीं सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा परेशानी बन सकता है. गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा और सीतापुर जैसे इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है.
राजधानी लखनऊ में दिन का तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन सुबह और देर शाम हल्की ठंड बनी रहेगी. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पछुआ हवाओं के तेज होने से अगले 2-3 दिनों में कोहरे में धीरे-धीरे कमी आएगी और दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है.
IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-NCR और यूपी में बारिश की कोई संभावना नहीं है. पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल पहाड़ी इलाकों तक सीमित है, जहां 9 से 11 फरवरी के बीच हल्की बर्फबारी हो सकती है. मैदानी इलाकों में इसका असर सिर्फ तापमान बढ़ने और हल्के बादलों तक रहेगा.
-भारत एक्सप्रेस
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…