Lucknow Student Death Shock: रविवार को लखनऊ में 6 कक्षा के एक छात्र की छत से गुजर रहे हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई. छात्र की पहचान सौरभ (15) के रूप में हुई है. वह बिजनौर थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी फेस-3 का रहने वाला था.
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
छात्र के पिता रविंद्र कुमार मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं. परिवार में रविंद्र के अलावा पत्नी शशि, 3 बेटे और एक बेटी थी. मृतक सौरभ अपने भाई बहनों में सबसे छोटा था. वह पास के ही गौतम बुद्ध स्कूल में पढ़ता था.
परिजनों के मुताबिक रविंद्र संगम स्नान के लिए प्रयागराज गए हुए थे. परिवार के और लोग घर में ही थे. दोपहर के करीब 12 से 1 बजे के बीच सौरभ नहाने के लिए छत पर गया था. छत की रेलिंग स्टील की है और उसके ऊपर से 11 हजार वोल्टेज का तार गुजरता है. जब वो रेलिंग के पास नहा रहा था तभी हाई वोल्टेज तार में शॉर्ट सर्किट हो गया. जिसकी वजह से तार टूटकर ग्रिल से टकरा गए. सौरभ ग्रिल को पकड़कर नहा रहा था और वो बिजली की चपेट में आ गया. जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई वो दौड़कर छत पर गए और सौरभ को लेकर तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये. डॉक्टरों ने सौरभ को देखकर मृत घोषित कर दिया.
सौरभ की मौत की खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें- जापान में ताकाइची का महा-विजय! ऐतिहासिक बहुमत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती
बिजनौर थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम के अनुसार परिजन पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते. उन्हें समझाया जा रहा है. लेकिन अंतिम निर्णय परिजनों का ही रहेगा. वो जैसा चाहेंगे उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…