देश

मसाले के नाम पर खिला रहे थे जहर! Delhi Police ने जब्त किया 15 टन नकली मसाला, मिला रहे थे ऐसी घातक चीजें, सुनकर उड़ जाएंगे होश

Fake Spices Seized In Delhi: दिल्ली पुलिस ने करावल नगर इलाके में दो कारखानों में बनाए जा रहे 15 टन नकली मसालों को जब्त कर इसके मालिकों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिलीप सिंह और सरफराज के साथ ही कारखानों के मालिक खुर्शीद मलिक को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग मिलावटी मसालों को दिल्ली/एनसीआर में स्थानीय बाजारों और विक्रेताओं को मूल उत्पादों के समान कीमत पर आपूर्ति कर रहे थे.

डीसीपी (अपराध शाखा) राकेश पावरिया ने मीडिया का जानकारी दी कि नकली मसालों के लिए की गई छापेमारी में सड़े हुए पत्ते और चावल, खराब बाजरा, लकड़ी की धूल, मिर्च का सिरा, नकली उत्पाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले एसिड और तेल जब्त किया गया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस को हाल ही में विभिन्न ब्रांडों के तहत मिलावटी मसालों के उत्पादन और बिक्री में पूर्वोत्तर दिल्ली में कुछ निर्माताओं और दुकानदारों की संलिप्तता के बारे में जानकारी मिली थी. इसी के बाद ये कार्रवाई की गई है.

उन्होंने बताया कि इसके लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था और एक मई को छापेमारी की गई थी. छापेमारी के दौरान प्रसंस्करण इकाइयों में से एक का संचालन करते मिला. यहां पर खराब पत्तियों, चावल, बाजरा, लकड़ी की धूल, मिर्च के सिर, एसिड और तेल जैसे गैर-खाद्य और प्रतिबंधित पदार्थों का उपयोग करके मिलावटी हल्दी तैयार की जा रही थी.

ये भी पढ़ें-Rahul Gandhi के खिलाफ खड़े हुए देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, कानूनी कार्रवाई की मांग, जानें क्या है पूरा मामला

आरोपियों से की जा रही है पूछताछ

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया. इन सबसे पूछताछ की जा रही है. मिलावटी मसाला बनाने वाले प्रतिष्ठान के मालिक ने ऐसा करने की बात कबूल की है.

डीसीपी ने कहा कि आगे की जांच में करावल नगर के काली खाता रोड पर एक और प्रोसेसिंग यूनिट का पता चला, जहां सरफराज को मिलावटी मसाले बनाते हुए पकड़ा गया था. कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों ने 2021 में अपनी इकाइयां स्थापित की थीं और लोगों की सेहत के साथ लगातार खिलवाड़ करते आ रहे थे. पुलिस ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

7 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

10 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

51 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

58 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

59 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago