देश

दिल्ली की कातिल बीवी: शौहर नहीं कर पाया संतुष्ट तो बेरहमी से किया कत्ल, फोन ने खोला देवर से दिल्लगी का राज

दिल्ली में आए तो कुछ अजीब और खौफनाक वारदात होती रहती है. कई बार तो यहां होने वाली बारदात समाज पर भी सवालिया निशान लगा देती हैं. एक बार फिर से यहां से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक पत्नी ने अपने पति की चाकू से हत्या कर दी. बात हत्या तक ही नहीं रही. उसने पति को मारने के बाद उसकी मौत को खुदखुशी बताया. वारदात से जब पर्दा उठा तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया लेकिन इसके पीछे उसने पुलिस को जो कारण बताया वह सबको सोचने पर मजबूर कर रहा है.

मामला 20 जुलाई को बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके का है. शाम को इलाके के थाने में हॉस्पिटल से फोन आया था. कॉलर ने पुलिस को बताया कि एक महिला अपने पति के साथ आई है, उसके पति के शरीर पर चाकू के निशान हैं और पति की मौत हो चुकी है. पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि महिला ने खुदकुशी की झूठी कहानी सुनाई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि यह हत्या का मामला है.

आरोपी महिला का कबूलनामा

जब पुलिस को पता चला की यह हत्या का मामला है तो उसने सख्ती से पूछताछ की. पहले तो आरोपी महिला फरजाना खान पुलिस को गुमराह करने के लिए खुदकुशी की झूठी कहानी रच डाली. हालांकि, जब आरोपी महिला के मोबाइल की जांच की तो सारा सच सामने आ गया. महिला ने कबूल किया कि उसने अपने पति मोहम्मद शाहिद उर्फ इरफान की हत्या की क्योंकि वह शारीरिक रूप से उसे संतुष्ट नहीं कर पाता था.

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, जहां रहता है सिर्फ 1 इंसान, क्या आप जानते हैं नाम?

जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में रहने वाली 29 साल की फरजाना खान ने इंटरनेट पर हत्या की पूरी प्लानिंग की थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि उसका पति के चचेरे भाई से अफेयर भी था. पुलिस ने हत्या के आरोप में फरजाना को गिरफ्तार कर लिया है. अब इस मामले की और गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात में उसकी मदद कौन किया. साथ ही इस मामले में कोई और एंगल तो नहीं है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

3 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

16 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

49 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

59 minutes ago