राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे की यादें अभी ताजी ही थीं कि पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके से एक वैसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बी-126 और बी-127 प्लॉट पर बनी दो बहुमंजिला इमारतें अचानक एक-दूसरे की तरफ झुक गईं और उनमें भयंकर दरारें आ गईं.
बता दें अगर एमसीडी (MCD) और स्थानीय लोग समय रहते हरकत में न आते, तो पांडव नगर में सत्य निकेतन जैसा बड़ा और खूनी हादसा दोहराया जा सकता था.
मिली जानकारी के अनुसार, पांडव नगर के प्लॉट नंबर बी-126 में नए निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से बेसमेंट/नींव की खुदाई की जा रही थी. बिना सुरक्षा मानकों के हुई इस अंधाधुंध खुदाई के कारण अचानक पड़ोस की इमारत का संतुलन बिगड़ गया और दोनों इमारतें एक-दूसरे की तरफ झुक गईं.
देखते ही देखते इमारतों के पिछले हिस्से तक भयानक दरारें आ गईं और दोनों इमारतों के बीच करीब 5 इंच का गैप/गैपिंग साफ दिखाई देने लगी. दीवारों से प्लास्टर झड़ने और झुकती इमारत को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए सड़कों की तरफ भागे.
मामले की गंभीरता और संभावित खतरे को देखते हुए एमसीडी (MCD) और शाहदरा साउथ जोन के चेयरमैन यशपाल सिंह तुरंत एक्शन में आए.
इमर्जेंसी सपोर्ट: इमारतों को तुरंत जमींदोज होने से बचाने के लिए दोनों तरफ लोहे और हाइड्रोलिक जैक लगाए गए हैं ताकि वे पूरी तरह न गिरें.
खाली कराया गया मकान: इमारतों में रह रहे सभी परिवारों और किरायेदारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बदहवास लोग अब अपना जरूरी सामान घर से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं.
डिमोलिशन कार्रवाई जारी: एमसीडी ने इमारतों को खाली कराकर खतरे का नोटिस चस्पा कर दिया है और बिल्डिंग के ऊपरी खतरनाक हिस्से को गिराने (Manual Demolition) की कार्रवाई शुरू कर दी है. मौके पर डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट (DDMA) की टीम भी तैनात है.
कुछ समय पहले ही दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बिना प्लानिंग के हो रहे निर्माण/मरम्मत के दौरान बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी, जिसमें कई मजदूर दब गए थे. पांडव नगर में भी स्थिति बिल्कुल वैसी ही बन गई थी. गनीमत यह रही कि इस बार समय रहते प्रशासन ने कदम उठा लिया और एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया. चेयरमैन यशपाल सिंह और स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर थोड़ी सी भी देरी हो जाती तो यह इमारत पूरी तरह ताश के पत्तों की तरह ढह सकती थी.
यह भी पढ़ें-रैपिडो की आड़ में जिहाद: मुंबई से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, कारनामा सुन कांप जाएंगी रूह
-भारत एक्सप्रेस
‘तुलसी के हिय हेरि’ विष्णुकांत शास्त्री की एक विचारपूर्ण पुस्तक है, जिसमें गोस्वामी तुलसीदास के…
दिल्ली के व्यापारियों की संस्था CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश राय करेंगे।…
Premature Grey Hair Causes: कम उम्र में बाल सफेद होने के पीछे आनुवंशिकता, विटामिन B12…
IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर हैं.…