दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े बताए जा रहे हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को काफी समय से इस हथियार तस्करी मॉड्यूल की जानकारी मिल रही थी. जांच के दौरान पता चला कि यह एक संगठित गिरोह है, जो कई देशों से जुड़ा हुआ है. खासतौर पर पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में बैठे अवैध हथियार सप्लायर इस नेटवर्क को सपोर्ट कर रहे थे. यह गिरोह भारत में गैरकानूनी हथियारों की सप्लाई कर रहा था.
पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के पास से 21 विदेशी पिस्टल, एक मशीन गन और कई ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद हुई हैं. इसके अलावा करीब 200 जिंदा कारतूस भी पुलिस ने जब्त किए हैं. पुलिस के मुताबिक, यह हथियार काफी खतरनाक और आधुनिक तकनीक से बने हुए हैं, जिनका इस्तेमाल गंभीर अपराधों में किया जा सकता था.
जांच में सामने आया है कि इन हथियारों की तस्करी पाकिस्तान से भारत-नेपाल सीमा के जरिए की जाती थी. तस्कर इस रूट का इस्तेमाल इसलिए करते थे ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बच सकें. इसके बाद इन हथियारों को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में पहुंचाया जाता था.
ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न मामले में मिली अग्रिम जमानत
पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई करता था. इन हथियारों का इस्तेमाल लूट, हत्या और अन्य संगीन अपराधों में किया जा सकता था. क्राइम ब्रांच अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और आगे की जांच जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…