Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पाकिस्तान-नेपाल कनेक्शन! दिल्ली में हथियार तस्करों पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, 10 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े हैं.

Delhi Police Crime Branch

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े बताए जा रहे हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को काफी समय से इस हथियार तस्करी मॉड्यूल की जानकारी मिल रही थी. जांच के दौरान पता चला कि यह एक संगठित गिरोह है, जो कई देशों से जुड़ा हुआ है. खासतौर पर पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में बैठे अवैध हथियार सप्लायर इस नेटवर्क को सपोर्ट कर रहे थे. यह गिरोह भारत में गैरकानूनी हथियारों की सप्लाई कर रहा था.

10 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के पास से 21 विदेशी पिस्टल, एक मशीन गन और कई ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद हुई हैं. इसके अलावा करीब 200 जिंदा कारतूस भी पुलिस ने जब्त किए हैं. पुलिस के मुताबिक, यह हथियार काफी खतरनाक और आधुनिक तकनीक से बने हुए हैं, जिनका इस्तेमाल गंभीर अपराधों में किया जा सकता था.

सीमा के रास्ते होती थी तस्करी

जांच में सामने आया है कि इन हथियारों की तस्करी पाकिस्तान से भारत-नेपाल सीमा के जरिए की जाती थी. तस्कर इस रूट का इस्तेमाल इसलिए करते थे ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बच सकें. इसके बाद इन हथियारों को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में पहुंचाया जाता था.


ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न मामले में मिली अग्रिम जमानत


अपराधी गिरोहों तक पहुंचते थे हथियार

पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई करता था. इन हथियारों का इस्तेमाल लूट, हत्या और अन्य संगीन अपराधों में किया जा सकता था. क्राइम ब्रांच अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और आगे की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital