देश

स्वाति मालीवाल मारपीट मामला: आरोपी विभव के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, 50 लोगों को बनाया आरोपी

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार विभव कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट पर तीस हजारी कोर्ट 30 जुलाई को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि विभव कुमार को फिजीकली 30 जुलाई को कोर्ट में पेश करें.

50 लोगों को बनाया गया आरोपी

वहीं विभव कुमार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आज कोर्ट में पेश किया गया. दिल्ली पुलिस ने करीब 100 लोगों से पूछताछ की है. करीब 50 लोगों को आरोपी बनाया है. सबूत के तौर पर दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास से डीवीआर जब्त किया था. दिल्ली पुलिस ने जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, उनमें आईपीसी की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), जिसमें तीन साल की सजा का प्रावधान है. धारा 341-रास्ता रोकना, इस धारा के तहत एक माह की सजा का प्रावधान है. 354 बी यानी महिला को निर्वस्त्र करना, जिसमें तीन से सात साल तक की सजा का प्रावधान है. धारा 506 यानी जान से मारने की आपराधिक धमकी, जिसमे सात साल तक कि सजा का प्रावधान है, धारा- 201 यानी सबूत मिटाना, जिसमें दो साल तक कि सजा का प्रावधान है और धारा- 509 यानी भद्दी-भद्दी गालियां देना, जिसमे तीन साल तक की सजा का प्रावधान है. इन धाराओं के तहत ही पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है.

इन लोगों को बनाया गया गवाह

चार्जशीट में घटना के दौरान मुख्यमंत्री आवास में मौजूद दिल्ली पुलिस सुरक्षा यूनिट के पुलिसकर्मियों, विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों, जांच से जुड़े पुलिसकर्मियों, मालीवाल की मेडिकल जांच करने वाले एम्स के डॉक्टरों व अन्य को चश्मदीद व गवाह बनाया गया है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पर्याप्त साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल की जाएगी.

यह भी पढ़ें- मैरिटल रेप मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई के लिए राजी हुआ सुप्रीम कोर्ट, 18 जुलाई तय की तारीख, पढ़ें क्या है पूरा मामला

13 मई को मालीवाल के साथ हुई मारपीट

बता दें कि 13 मई की सुबह करीब नौ बजे स्वाति मालीवाल कुछ महत्वपूर्ण मसलों पर केजरीवाल से बातचीत करने उनके सिविल लाइंस सरकारी आवास पर पहुंची थी. तब विभव कुमार ने डायनिंग रूम में मालीवाल के साथ मारपीट की थी. दो दिन बाद 15 मई को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मालीवाल के बयान के आधार पर विभव के खिलाफ आईपीसी की पांच धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था. बाद में पुलिस ने मुकदमे में साक्ष्य मिटाने की धारा भी जोड़ दी थी. विभव कुमार करीब दो माह से जेल में बंद है. इस बीच तीस हजारी कोर्ट ने दो बार और दिल्ली हाई कोर्ट एक बार जमानत याचिका खारिज कर चुका है. विभव कुमार के खिलाफ दर्ज सभी छह धाराओं में आरोपपत्र दायर किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

20 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

31 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

39 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago