आस्था

कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, भगवान विष्णु योगनिद्रा से जगाएंगे भाग्य

Devshayani Ekadashi Lucky Zodiac: साल में एक बार आने वाली देवशयनी एकादशी का व्रत बुधवार, 17 जुलाई को रखा जाएगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं. इसलिए इस दौरान पृथ्वी पर किसी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस बार की देवशयनी एकादशी कुछ राशियों के लिए अत्यंत खास है. क्योंकि, इन राशियों को भगवान विष्णु की कृपा के अलावा बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का भी शुभ प्रभाव प्राप्त होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानिए कि भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने से किन राशियों का भाग्योदय होने वाला है.

कर्क राशि में बनेगा शुक्रदित्य और बुधादित्य राजयोग

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, देवशयनी एकादशी से ठीक एक दिन पहले यानी 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश हुआ है. जहां पहले से ही शुक्र और बुध देव विराजमान हैं. ऐसे में सूर्य-शुक्र की युति से शुक्रदित्य राजयोग और सूर्य-बुध के मिलने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये दोनों राजयोग तीन राशियों के लिए शुभ माने जा रहे हैं.

किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

मेष राशि- देवशयनी एकादशी के दिन मेष राशि से जुड़े लोगों को भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होगी. सेहत अच्छी रहेगी. आर्थिक उन्नति के साथ-साथ अच्छे दिन की शुरुआत होगी. घर-परिवार खुशहाल रहेगा. करियर में खास प्रगति होगी. रोजगार में जमकर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा.

वृषभ राशि- देवशयनी एकादशी के दिन से वृषभ राशि से संबंध रखने वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे. नौकरीपेशा वालों को मनचाहा ट्रांसफर का लाभ मिल सकता है. इसके अलावा सैलरी में बढ़ोतरी का भी शुभ समाचार मिल सकता है. सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलेगी. रुके हुआ काम सफलतापूर्वक पूरा होगा. शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगा.

सिंह राशि- देवशयनी एकादशी के दिन से अच्छे दिन की शुरुआत होगी. मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा. धन के निवेश से लाभ प्राप्त होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी.

यह भी पढ़ें: शनि के मार्गी होते ही पलट जाएगी इन राशियों की किस्मत, तमाम परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

Dipesh Thakur

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

20 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

44 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

56 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago