देश

दिल्ली पुलिस कमिश्नर बदले: कौन हैं IPS अनुराग कुमार जिन्हें मिली सतीश गोलचा की जगह?

Delhi Police के कमिश्नर सतीश गोलचा को उनके रिटायरमेंट से पहले ही पद से हटा दिया गया है. गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, एजीएमयूटी कैडर 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक वह दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर बने रहेंगे. 17 जुलाई को जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा (एजीएमयूटी कैडर, 1992 बैच) नए पुलिस आयुक्त के कार्यभार ग्रहण करने के बाद आगे की नियुक्ति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करेंगे.

कौन हैं आईपीएस अनुराग कुमार?

अनुराग कुमार 1994 बैच के AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं तथा वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे. उन्हें कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में काफी अनुभव है. करीब 32 वर्षों के प्रशासनिक और पुलिस सेवा अनुभव वाले अनुराग कुमार अपने लंबे करियर में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में उन्हें दो बार पदोन्नति भी मिली है.

अनुराग कुमार 1994 बैच के AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस का नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया गया है. इससे पहले वह इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे.
उन्होंने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है. उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें 2010 में पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस और 2016 में राष्ट्रपति पुलिस पदक (President’s Police Medal for Distinguished Service) से सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें- आशुतोष की क्षमता नहीं तो किसने काटी नरोत्तम मिश्रा की टिकट? भरे मच से गरजे पूर्व गृहमंत्री

रणनीति और उच्चस्तरीय सुरक्षा विशेषज्ञ हैं अनुराग कुमार

अनुराग कुमार को रणनीतिक और उच्चस्तरीय सुरक्षा मामलों का अनुभवी अधिकारी माना जाता है. उन्होंने खुफिया और सुरक्षा तंत्र में लंबे समय तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं. सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार, उनके पास करीब 32 वर्षों का पुलिस सेवा अनुभव है और पिछले पांच वर्षों में उन्हें दो बार प्रमोशन मिला है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

अतुल यादव (रवि), एडिटर क्राइम

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

13 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

31 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

57 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

57 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago