देश

‘टहलते-टहलते मंगोलियन नागरिक हुआ लापता’, दिल्ली पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित हुए बरामद

Mongolian Citizen Lost in Delhi: मेडिकल वीजा पर भारत इलाज कराने आए एक 43 वर्षीय मंगोलियाई नागरिक के दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके से अचानक गायब हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. टहलने निकले विदेशी नागरिक जब घंटों बाद भी वापस नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी ने घबराकर देर रात पुलिस से मदद मांगी. दिल्ली पुलिस की तत्परता और सीसीटीवी नेटवर्क के सटीक इस्तेमाल से महज कुछ ही घंटों के भीतर लापता मरीज को कीर्ति नगर इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया गया. जानें क्या है पूरा मामला?

टहलते-टहलते हो गए लापता

मामला 9 अगस्त 2026 का है, जब मंगोलिया के रहने वाले ब्यांबा सुरेन सुबह करीब 11 बजे अपने कमरे से टहलने निकले थे. भाषा की समस्या और इलाके की जानकारी न होने के कारण वे रास्ता भटक गए और वापस नहीं लौट सके. रात 11:30 बजे उनकी पत्नी ने राजेंद्र नगर थाने पहुंचकर पूरी आपबीती बताई. विदेशी नागरिक के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई.

पुलिस की नेटवर्क ने दिलाई सफलता

राजेंद्र नगर पुलिस ने बिना समय गंवाए मिसिंग रिपोर्ट दर्ज की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस टीमों ने सबसे पहले इलाके के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे ब्यांबा सुरेन की लोकेशन और उनके जाने की दिशा का पता चला. इसके अलावा पुलिस ने जिपनेट (ZIPNET), कंट्रोल रूम संदेशों और मंगोलियाई दूतावास के साथ तालमेल बिठाकर दिल्ली भर में अलर्ट जारी किया.

लगातार प्रयासों के बाद 10 अगस्त को पुलिस ने उन्हें कीर्ति नगर इलाके में सुरक्षित खोज निकाला. पूछताछ में पता चला कि उनके साथ कोई आपराधिक घटना नहीं हुई थी, वे सिर्फ रास्ता भूल गए थे. पुलिस ने मरीज को सुरक्षित उनकी पत्नी के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद विदेशी परिवार ने राहत की सांस ली और दिल्ली पुलिस का आभार जताया.

ये भी पढ़ें: खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि: बोले- ‘अल्पायु में हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत की नींव’

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

7 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

12 minutes ago

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

38 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

45 minutes ago