Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्या Chirag Paswan और Nitish Kumar के बीच सब ठीक है? LJP रामविलास के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे CM, नहीं दिखे चिराग

जब सीएम नीतीश कुमार लोजपा (रामविलास पासवान) के कार्यालय पर पहुंचे तो वहां पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान दिखाई नहीं दिए.

Chirag Paswan

लोजपा (रामविलास पासवान) के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार.

बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर लोजपा (रामविलास पासवान) की ओर से दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया, लेकिन जब सीएम नीतीश कुमार इस आयोजन में पहुंचे तो अलग ही नजारा दिखाई दिया, जिसको लेकर अब सियासी गलियारों में तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं.

दही-चूड़ा भोज में पहुंचे सीएम

दरअसल, जब सीएम नीतीश कुमार लोजपा (रामविलास पासवान) के कार्यालय पर पहुंचे तो वहां पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान दिखाई नहीं दिए. सीएम नीतीश कुमार रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और फिर वहां से चले गए.

तमाम तरह की चर्चाएं शुरू

अब इस बात को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, लोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री तय समय से पहले पार्टी दफ्तर पहुंच गए थे, उस समय चिराग पासवान भी कार्यालय आने के लिए रास्ते में थे.

यह भी पढ़ें- BPSC Protest: बिहार लोक सेवा आयोग से माफी नहीं मांगेंगे Khan Sir, जानें कानूनी नोटिस को लेकर क्या कहा

राजू तिवारी ने आगे कहा कि सीएम ने स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यकर्ताओं से मिलकर शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री अचानक पहुंच गए. मुख्यमंत्री ने भी कहा कि यह मेरा घर है. घर में कोई समय देखकर थोड़े आता है. निश्चित रूप से वे पहले आ गए थे. वे हम लोगों के अभिभावक हैं. कभी आएं, उनका स्वागत है. मकर संक्रांति का पर्व है, आकर शुभकामनाएं दी.”

एनडीए नेताओं को किया गया आमंत्रित

चिराग पासवान के इस भोज में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित एनडीए के सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital