देश

दिल्ली के राजौरी गार्डन में दर्दनाक हादसा, साथी के साथ घर लौट रहे व्यक्ति को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

Rajouri Garden Hit And Run Case: देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पश्चिमी दिल्ली के पॉश इलाके राजौरी गार्डन से ‘हिट एंड रन’ का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक अनियंत्रित और बेहद तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-एन कार ने पैदल जा रहे 45 वर्षीय उदय कुमार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उदय की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद बेरहम ड्राइवर बिना रुके गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया.

काम से लौटते वक्त हुआ हादसा

पुलिस से अनुसार, यह हादसा राजौरी गार्डन के भारत पेट्रोल पंप के पास हुआ. उदय कुमार अपने एक साथी के साथ काम खत्म करके पैदल ही अपने घर लौट रहे थे. तभी अचानक पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-एन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही उदय कुमार लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े.

हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद चश्मदीदों और उदय के साथी ने आनन-फानन में उन्हें पास के गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल की औपचारिकताएं और पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है.

आरोपी की तलाश में पुलिस

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने भागती हुई स्कॉर्पियो कार का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया और पुलिस को सौंप दिया. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह कार हिमाचल प्रदेश परिवहन प्राधिकरण (RTO) में रजिस्टर्ड है.

अब दिल्ली पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक और हादसे के वक्त उसे चला रहे ड्राइवर की कुंडली खंगाल रही है. इसके साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लेकर जांच कर रही है, ताकि आरोपी ड्राइवर का सटीक रूट पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं.

ये भी पढ़ें: बाबा के भक्तों का खून से लाल हुआ सफर: 57 जिंदगियां और पल भर में पलटी किस्मत; जानिए आधी रात का वो खौफनाक सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

4 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

4 hours ago