Odisha Girl Sexual Abuse: ओडिशा से बाप-बेटी के रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने खुद पर पेट्रोल डालकर खुद को जला डाला. आत्मदाह की इस घटना में लड़की गंभीर रूप से जल गई. इस दौरान पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर जो खुलासे किये वो रूह कंपा देने वाला है.
पुलिस के मुताबिक लड़की ने अपने पिता पर सालों तक यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगाये हैं. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने अपने पिता के यौन उत्पीड़न से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है.
दूसरी तरफ पुलिस ने पीड़िता के बयान और जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जांच में बाप-बेटी के बीच चैट भी मिली है. जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है.
पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने कई अहम खुलासे किये. जिसमें उसने बताया कि पिता उसका खुद भी यौन उत्पीड़न करता था और दूसरों से भी संबंध बनाने का दबाव डालता था.
पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने इस मामले का खुलासा करने की कोशिश की, तब आरोपी पिता ने उसके पढ़ाई के सर्टिफिकेट रख लिये.
ये भी पढ़ें- बाबा के भक्तों का खून से लाल हुआ सफर: 57 जिंदगियां और पल भर में पलटी किस्मत; जानिए आधी रात का वो खौफनाक सच
जांच में कुछ अन्य पहलु भी सामने आए हैं. पुलिस फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. एएसपी आलोक जेना ने कहा है कि जांच में मिले सबूतों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…