Delhi Saket Court Firing: दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह करीब 40 साल की एक महिला को गोली मार दी गई. पुलिस के सूत्रों ने बताया कि हमलावर वकील की वेश में आए थे, जिनकी पहचान कर ली गई है. घायल महिला की पहचान एम. राधा के रूप में हुई है और उसकी हालत अब स्थिर है.
सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान निलंबित वकील कामेश्वर सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, महिला के पेट में और एक हाथ में दो गोलियां लगीं. उसे मैक्स साकेत अस्पताल ले जाया गया. उसकी हालत स्थिर है. डीसीपी ने कहा, आरोपी की पहचान कर ली गई है. उसे बार काउंसिल द्वारा प्रतिबंधित भी कर दिया गया था. आरोपी ने पीड़िता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था और सुनवाई आज साकेत अदालत में होनी थी.
चश्मदीद रणजीत सिंह दलाल के मुताबिक, कुल 4-5 राउंड फायरिंग की गई और आरोपी कोर्ट कैंटीन के पिछले हिस्से से फरार हो गया. डीसीपी ने कहा, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और आगे की जांच जारी है.
मेटल डिटेक्टर और सुरक्षा अधिकारियों द्वारा तलाशी के बावजूद एक व्यक्ति के हथियार के साथ अदालत परिसर में प्रवेश करने के बाद सुरक्षा जांच पर फिर से सवाल खड़ा हो गया है.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…