देश

Delhi Metro में लड़की की इस हरकत से लोग हुए परेशान, DMRC ने जारी किया सार्वजनिक संदेश, Video Viral

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के अंदर से अचानक अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं. आज कल सोशल मीडिया पर ‘रील्स मेनिया’ का यह शब्द काफी ज्यादा ट्रेंड करता है. युवा पीढ़ी इस समय काफी ज्यादा रील्स मेनिया से प्रभावित है. रील्स बनाने के लिए आज की युवा पीढ़ी कहीं भी जाने को तैयार हो जाती है. वहीं अब युवाओं ने रील्स बनाने के लिए सार्वजनिक जगहों को चुन लिया है, जिसमें परिवहन भी शामिल हैं.

हाल ही में, मेट्रो ट्रेन (Delhi Metro Train) के डिब्बों के अंदर रील रिकॉर्ड करने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है.

लड़की डांस करते हुए वीडियो वायरल

हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडिया में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मेट्रो के अंदर काफी ज्यादा भीड़ है और वह लड़की इस बीच अपनी रील्स बनाना शुरू कर देती है. लड़की नारंगी कलर के कपड़े पहन रखे हैं और वह खुलेआम मेट्रों में डांस करना शुरू देती है. जिससे मेट्रो में बैठे लोगों का ध्यान भटक जाता है. युवाओं की ऐसी हरकतों से लोगों का ध्यान भटक जाता है. क्योंकि कुछ लोग संगीत सुनना पसंद करते हैं, वहीं अन्य किताब पढ़कर समय बिताना पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें- “प्यार का कोई धर्म, जाति या पंथ नहीं होता, अगर मैं पुरुष हूं तो….” समलैंगिक विवाह के समर्थन में आए अभिषेक बनर्जी

हाल ही में कई महानगरों में इन दिनों डांस रील काफी ट्रेंड में हैं और कुछ ही समय में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. यहां हम एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं जिसमें एक लड़की मेट्रो में सफर के दौरान डांस करती नजर आ रही है और दूसरा अपनी दोस्त की परफॉर्मेंस रिकॉर्ड कर रही है.

दिल्ली मेट्रो ने जारी किया संदेश

लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इस समय लड़की के वीडियो उसके दोस्त के साथ-साथ कई लोग रिकॉर्ड कर करते हुए नजर आ रहै हैं. लड़की के ऐसा करने पर कई लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. वहीं अब डीएमआरसी ने सार्वजनिक संदेश जारी किया है. इस संदेश में लिखा है कि “यात्रा करो, परेशान मत करो” और साथ में एक ग्राफिक है, जिसमें कहा गया है, “दिल्ली मेट्रो में यात्री बनो, उपद्रवी नहीं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

42 minutes ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

7 hours ago