देश

Covid-19 in India: देश में कोरोना के मामलों में दो दिन बाद आई गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 11,692 नए केस, 28 लोगों की गई जान

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,692 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,69,684 हो गई. वहीं

 

संक्रमण से 28 और मरीजों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 28 और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,258 हो गई. इनमें नौ वे लोग शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं.

राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत

अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 66,170 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है. भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,42,72,256 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है.

आंकड़ों में हुई भारी बढ़ोतरी

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 2,20,66,31,979 खुराक लगाई जा चुकी हैं. गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

लोकसभा में कल पेश होंगे तीन अहम विधेयक, महिला आरक्षण और परिसीमन पर होगी चर्चा; अमित शाह भी रखेंगे प्रस्ताव

Parliament Winter Session 2026: संसद के शीतकालीन सत्र में 30 नवंबर को लोकसभा में महिला…

9 minutes ago

24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए मोदी सरकार का बड़ा प्लान: ऊर्जा भंडारण क्षमता 15 गुना बढ़ाने पर दी सहमति

दो दिवसीय बिजली मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के बीच 24 घंटे बिजली…

53 minutes ago

रणथंभौर में टाइगर RBT-2506 का खौफनाक शिकार, पर्यटकों के सामने नीलगाय पर किया हमला; कैमरे में कैद हुआ रोमांचक नजारा

Ranthambore Tiger Reserve: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर चार में टाइगर RBT-2506…

54 minutes ago

न्यू नोएडा का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार, 114 सेक्टरों में बसेगा यूपी का नया मेगा सिटी

New Noida Master Plan: न्यू नोएडा का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है. दादरी से…

59 minutes ago

परिसीमन पर INDIA गठबंधन में दरार? स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे सोनिया-राहुल

Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर INDIA गठबंधन में मतभेद बढ़ते नजर आ रहे हैं. सोनिया…

2 hours ago