Delhi Double Murder: राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां ‘एकतरफा प्यार’ की जिद ने दो परिवारों के बीच ऐसी दुश्मनी पैदा की कि सड़क पर खुलेआम चाकू चल गए. इस खूनी संघर्ष में जीजा और साले की जान चली गई है, जबकि एक अन्य युवक मौत से जंग लड़ रहा है. हैवानियत का आलम यह था कि हमले के दौरान एक युवक के सिर में चाकू इस कदर घोंपा गया कि उसका फल (Blade) सिर के अंदर ही टूट गया.
इस वारदात में मोहम्मद मंसूर और उसके जीजा मोहम्मद इम्तियाज की मौत हो गई है. वहीं मंसूर का भाई मोहम्मद समीर गंभीर रूप से घायल है. डॉक्टरों ने सर्जरी कर समीर के सिर से चाकू का टूटा हुआ हिस्सा तो निकाल दिया है, लेकिन वह फिलहाल कोमा में है और वेंटिलेटर पर जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहा है. जखीरा इलाके में हुई इस घटना के बाद से दोनों परिवारों के कई छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है.
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला एकतरफा लगाव का लग रहा है. मंसूर पड़ोस में रहने वाली सबीना को पसंद करता था, जिसे लेकर दोनों परिवारों में तनातनी रहती थी. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जब मंसूर और उसके भाई घर लौट रहे थे, तभी यह खूनी भिड़ंत हुई.
सबीना के पक्ष का कहना है कि मंसूर, उसका जीजा और भाई हथियारों के साथ उनके घर में घुसे और उन पर हमला कर दिया. बचाव में हुई हाथापाई में सबीना और अरमान नाम के युवक को भी चोटें आईं. वहीं दूसरी तरफ मंसूर के परिजनों का दावा है कि वे लोग नमाज पढ़कर शांति से घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और अंधाधुंध चाकूबाजी शुरू कर दी.
सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने मामले की संजीदगी को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों पर ‘क्रॉस एफआईआर’ दर्ज की है. पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में सबीना, इमरान और एक नाबालिग को पकड़ा है. वहीं, दूसरे पक्ष से भी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले ये दोनों परिवार अब पूरी तरह बिखर चुके हैं. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह साफ हो सके कि हमले की शुरुआत असल में किसने की थी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…