देश

बंगाल में काउंटिंग से पहले ‘बुलेट्स’ की बौछार! भाजपा नेता के घर आधी रात को फायरिंग; क्या नतीजों से पहले ही बौखलाई TMC?

West Bengal Election 2026 update: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए अभी कुछ ही घंटे बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही राज्य में ‘खून-खराबे’ का खेल शुरू हो गया है. दरअसल नोआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार की आधी रात को भाजपा के संगठन सचिव कुंदन सिंह के घर पर जानलेवा हमला (Bengal Violence before counting) हुआ है.

दरअसल भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने सीधा आरोप लगाया है कि मतगणना से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने और उनकी आवाज दबाने के लिए टीएमसी समर्थित बदमाशों ने गोलीबारी की है. इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और तनाव चरम पर है.

 

आधी रात को 12:05 बजे ‘मौत’ का तांडव(Bengal Election Violence)

भाजपा नेता अर्जुन सिंह के मुताबिक, रात करीब 12:05 बजे जब पूरा इलाका सो रहा था, तब दो हथियारबंद बदमाश (आकाश चौधरी उर्फ गोलू और अमन चौधरी) मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुंदन सिंह के घर पहुंचे. आरोप है कि बदमाशों ने कुंदन सिंह को निशाना बनाकर फायरिंग की.

हमलावर घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन किस्मत अच्छी थी कि कुंदन सिंह बाल-बाल बच गए. भाजपा का दावा है कि यह हमला सिर्फ डराने के लिए नहीं, बल्कि सीधे तौर पर ‘हत्या’ की साजिश थी.

भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप(Bengal Violence before counting)

अर्जुन सिंह ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने बताया कि हमलावर आकाश चौधरी को मतदान के दिन पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन रहस्यमयी तरीके से उसे छोड़ दिया गया.

भाजपा का आरोप है कि गरुलिया इलाके के ये कुख्यात अपराधी प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम घूम रहे हैं और भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं. आरोप लग रहा है कि पुलिस की इसी ‘नरमी’ की वजह से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं.

यह भी पढ़ें: काशी में पीएम मोदी ने देखा ‘काल का चक्र’! जानें क्या है वो ‘वैदिक घड़ी’ जिसने मचाया इंटरनेट पर तहलका?

‘काउंटिंग’ से पहले खौफ का माहौल?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह हमला (Bengal Violence before counting) महज इत्तेफाक नहीं है. 4 मई को होने वाली काउंटिंग से पहले भाजपा के एजेंटों और कार्यकर्ताओं में दहशत पैदा करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है.

अर्जुन सिंह ने चुनाव आयोग से गुहार लगाई है कि अगर मतगणना के दौरान निष्पक्षता चाहिए, तो ऐसे अपराधियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए. भाजपा का कहना है कि टीएमसी हार के डर से अब हिंसा पर उतारू हो गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago