Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

दिल्ली में एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: नमाज के बाद शुरू की हत्या की साजिश, जीजा-साले की मौत; तीसरा कोमा में

दिल्ली के जखीरा इलाके में दो परिवारों के बीच चाकूबाजी में दो लोगों की मौत हो गई. मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा है. पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

Delhi Crime News, Sarai Rohilla Murder, Double Murder

Delhi Double Murder: राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां ‘एकतरफा प्यार’ की जिद ने दो परिवारों के बीच ऐसी दुश्मनी पैदा की कि सड़क पर खुलेआम चाकू चल गए. इस खूनी संघर्ष में जीजा और साले की जान चली गई है, जबकि एक अन्य युवक मौत से जंग लड़ रहा है. हैवानियत का आलम यह था कि हमले के दौरान एक युवक के सिर में चाकू इस कदर घोंपा गया कि उसका फल (Blade) सिर के अंदर ही टूट गया.

कोमा में है परिवार का तीसरा सदस्य

इस वारदात में मोहम्मद मंसूर और उसके जीजा मोहम्मद इम्तियाज की मौत हो गई है. वहीं मंसूर का भाई मोहम्मद समीर गंभीर रूप से घायल है. डॉक्टरों ने सर्जरी कर समीर के सिर से चाकू का टूटा हुआ हिस्सा तो निकाल दिया है, लेकिन वह फिलहाल कोमा में है और वेंटिलेटर पर जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहा है. जखीरा इलाके में हुई इस घटना के बाद से दोनों परिवारों के कई छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है.

आखिर पहले चाकू किसने चलाया?

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला एकतरफा लगाव का लग रहा है. मंसूर पड़ोस में रहने वाली सबीना को पसंद करता था, जिसे लेकर दोनों परिवारों में तनातनी रहती थी. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जब मंसूर और उसके भाई घर लौट रहे थे, तभी यह खूनी भिड़ंत हुई.

सबीना के पक्ष का कहना है कि मंसूर, उसका जीजा और भाई हथियारों के साथ उनके घर में घुसे और उन पर हमला कर दिया. बचाव में हुई हाथापाई में सबीना और अरमान नाम के युवक को भी चोटें आईं. वहीं दूसरी तरफ मंसूर के परिजनों का दावा है कि वे लोग नमाज पढ़कर शांति से घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और अंधाधुंध चाकूबाजी शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें- बंगाल में काउंटिंग से पहले ‘बुलेट्स’ की बौछार! भाजपा नेता के घर आधी रात को फायरिंग; क्या नतीजों से पहले ही बौखलाई TMC?

पुलिस की कार्रवाई और क्रॉस FIR

सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने मामले की संजीदगी को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों पर ‘क्रॉस एफआईआर’ दर्ज की है. पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में सबीना, इमरान और एक नाबालिग को पकड़ा है. वहीं, दूसरे पक्ष से भी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले ये दोनों परिवार अब पूरी तरह बिखर चुके हैं. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह साफ हो सके कि हमले की शुरुआत असल में किसने की थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest