Shalimar Bagh Demolition Bulldozer Action
Bulldozer Action: राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात अचानक भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री जवानों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों का अमला ‘पीले पंजे’ (बुलडोजर) लेकर पहुंचा. अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में घबराहट और गहरी नाराजगी फैल गई. शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल रोड पर देर रात किए गए इस डिमोलिशन में कई बुलडोजर, डंपर और नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर निर्माणों को ध्वस्त किया.
स्थानीय लोगों का दावा है कि प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई करीब 30 साल पुरानी मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से और उसके आसपास बने कई रिहायशी मकानों व दुकानों पर की गई है. आधी रात को अचानक गरजते बुलडोजर और डंपरों की आवाज से पूरा इलाका सहम गया. देखते ही देखते मस्जिद का ऊपरी ढांचा और सड़क किनारे बने मकान ज़मींदोज़ कर दिए गए.
अचानक हुई इस कार्रवाई के चलते बेघर और प्रभावित हुए लोगों में भारी गुस्सा देखा गया. स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें अपना सामान तक सुरक्षित निकालने का पर्याप्त समय नहीं दिया गया.
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई इलाके में लंबे समय से लंबित सड़क चौड़ीकरण (Road Widening) प्रोजेक्ट के तहत की गई है. नगर निगम और लोक निर्माण विभाग का कहना है कि मैक्स हॉस्पिटल रोड पर लगने वाले भीषण जाम से राहत दिलाने के लिए सड़क को चौड़ा करना बेहद जरूरी था. इस रास्ते में आ रहे अवैध और अतिक्रमण वाले हिस्सों को चिन्हित कर ही यह डिमोलिशन ड्राइव चलाई गई है.
यह भी पढ़ें: सड़क बनी भी नहीं और बाल्टियां भर-भरकर गीला सीमेंट ही उठा ले गए गांव वाले, बीच में रोकना पड़ा काम; देखें VIDEO
कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े और किसी भी तरह के विरोध या तनाव से निपटा जा सके, इसके लिए पूरे शालीमार बाग इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स की कई टुकड़ियां संवेदनशील इलाकों में तैनात रहीं. वहीं, इस बुलडोजर एक्शन के बाद दिल्ली की सियासत भी गरमा गई है. घटना की सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और विधायक सौरभ भारद्वाज देर रात ही मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और प्रशासन की इस अचानक की गई कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए इसे तानाशाही करार दिया. फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बलों की तैनाती बरकरार है.
भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…
AYODHYA DEEPOTSAV 2026 MEGA RECORD: रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का आयोजन अपनी भव्यता,…
सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…
India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…
दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…
9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…