Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सड़क बनी भी नहीं और बाल्टियां भर-भरकर गीला सीमेंट ही उठा ले गए गांव वाले, बीच में रोकना पड़ा काम; देखें VIDEO

बिहार के जहानाबाद में सड़क निर्माण के दौरान हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहाँ ग्रामीण निर्माणाधीन सड़क से गीला सीमेंट और कंक्रीट बाल्टियों में भरकर ले गए, जिससे काम रोकना पड़ गया.

Bihar Road Construction Video

सड़क से सीमेंट-मसाला लूट ले गए लोग

Bihar Road Construction Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार के जहानाबाद जिले से जुड़ा एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा. मामला मखदुमपुर इलाके का बताया जा रहा है, जहां सड़क निर्माण के दौरान बिछाए जाने वाले गीले सीमेंट और कंक्रीट के मिश्रण को स्थानीय लोग धड़ल्ले से बाल्टियों और तगारियों में भरकर अपने साथ ले गए. हैरानी की बात तो यह है कि इस लूट-खसोट के चलते आखिरकार सड़क निर्माण का काम ही बीच में रोकना पड़ गया.

घर के कामों के लिए ले गए सामग्री

सामने आई जानकारी के मुताबिक, सड़क पर डाले जा रहे कीमती सीमेंट-मसाले को लोग अपने निजी घरेलू कामों और मरम्मत के लिए चुराकर ले जा रहे थे. इस घटना का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया, यह तुरंत वायरल हो गया.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आम लोग सड़क पर फैले कंस्ट्रक्शन मटेरियल को अपने घरों की तरफ उठाकर ले जा रहे हैं. सरकारी खजाने से बनने वाली इस पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को इस तरह नुकसान पहुंचाने और निर्माण सामग्री की खुली लूट ने सोशल मीडिया यूजर्स को भी गुस्से में ला दिया है.

नागरिक जिम्मेदारी पर उठे गंभीर सवाल

इस तरह की घटनाएं समाज में हमारी नागरिक जिम्मेदारी और नैतिकता को लेकर एक बहुत बड़ी बहस छेड़ देती हैं. एक तरफ सरकार और प्रशासन जनता की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके पक्की सड़कों और बेहतर बुनियादी ढांचे का निर्माण करवाते हैं, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की हरकतें विकास कार्यों को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं.

ये भी पढ़ें- ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’, बच्चों ने मॉर्निंग असेंबली में गाया Hanuman Ansh का गाना, देखें VIDEO

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital