देश

कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल

Delhi Voter List SIR 2026: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर देशभर में चलाए जा रहे ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ यानी SIR 2026 के तहत मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है. चुनाव आयोग का कहना है कि देश का कोई भी योग्य नागरिक वोटर लिस्ट से वंचित न रहे. इसी कड़ी में दिल्ली में एक बड़ी सफलता देखने को मिली है, जहां तार्किक विसंगति या अनमैप्ड श्रेणी में फंसी लगभग 33 लाख प्रविष्टियों में से करीब 20 लाख मतदाताओं के मुद्दों को अब तक सफलतापूर्वक हल कर लिया गया है.

दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को विशेष शिविर

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) दफ्तर के मुताबिक, बचे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण और वोटर आईडी में सुधार के लिए 18 और 25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे. नागरिकों की सुविधा के लिए राजधानी में 14,947 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), 902 असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO) और 13 जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) तैनात किए गए हैं.

मतदाता चाहें तो टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं या फिर ‘ECINET’ ऐप के जरिए ‘Book a Call with BLO’ सेवा का फायदा उठाकर सीधे अपने बीएलओ से संपर्क साध सकते हैं.

अन्य राज्यों में भी मुहिम

समान रूप से अन्य राज्यों में भी अभियान को रफ्तार दी गई है. झारखंड में 31,892 पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप लगाकर नए मतदाताओं को जोड़ने का काम जारी है, जहां 800 AEROs और 24 DEOs मुस्तैद हैं.

वहीं, बिहार के 38 जिलों में फैले 90,712 मतदान केंद्रों पर 90,712 बीएलओ और 2,976 एईआरओ की मदद से मतदाता सूची में सुधार किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल के सभी 24 जिलों में भी प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न छूटे.

सिक्किम में 623 पोलिंग बूथों पर विशेष प्रबंध

पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में 11 अक्टूबर 2026 को सभी 623 मतदान केंद्रों पर विशेष ड्राइव चलाई गई. सिक्किम के 6 जिला निर्वाचन अधिकारियों के मार्गदर्शन में 32 EROs और 623 बीएलओ आम जनता की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर रहे हैं.

चुनाव आयोग ने आम जनता से अपील की है कि वे समय रहते अपने स्थानीय पोलिंग बूथ पर जाकर या अधिकारियों से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें और त्रुटियों को तुरंत सुधरवाएं.

यह भी पढ़ें: कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

सोशल मीडिया पर ‘स्टॉक जमा करो’ की चेतावनी से मचा हड़कंप, क्या दुनिया किसी बड़े संकट की ओर बढ़ रही है?

सोशल मीडिया पर 20 से 33 देशों द्वारा नागरिकों को खाने-पीने का सामान, पानी और…

9 minutes ago

‘हवाई यात्रा मत कीजिए, आगे बढ़िए…’, सुप्रीम कोर्ट ने किराए में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगाम लगाने की मांग वाली जनहित…

27 minutes ago

भारी पड़ेगा..! मीडिया पर क्यों भड़के अमिताभ बच्चन? आगबबूला हुए बिग बी

Amitabh Bachchan on Media: 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' प्रार्थना को विरोधियों के…

31 minutes ago

उंगली से छूते ही क्यों थरथराता है शिव का त्रिशूल? जानें गोपीनाथ मंदिर का रहस्य

Gopinath Temple Gopeshwar Chamoli: उत्तराखंड के गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर का रहस्यमयी अष्टधातु त्रिशूल, जो…

55 minutes ago

गृहमंत्री अमित शाह ने चारमीनार के पास भाग्यलक्ष्मी मंदिर में की पूजा, हैदराबाद में भाजपा की महा पदयात्रा का करेंगे नेतृत्व

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर…

1 hour ago

कैसे हटेंगे पीएम मोदी? रामदास आठवले ने राहुल गांधी को बताई ट्रिक

Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने…

1 hour ago