Delhi Fire Incident: दिल्ली के तिगरी एक्सटेंशन इलाके में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ. चार मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसा शाम करीब 6 बजकर 24 मिनट पर हुआ, जब पुलिस को PCR कॉल के जरिए आग की सूचना मिली.
बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एक फुटवियर दुकान से हुई. दुकान में लगी आग धीरे-धीरे इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गई. ऊपर की मंजिलों तक धुआं और लपटें फैल गईं, जिससे लोग अंदर फंस गए.
सूचना मिलते ही तिगरी थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. चार दमकल गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बचावकर्मी जब अंदर पहुंचे तो तीन लोग मृत मिले, जबकि दो महिलाएं गंभीर हालत में थीं. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
आसपास के घरों को एहतियातन खाली कराया गया ताकि आग फैलने का खतरा टाला जा सके. फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें-काम के दबाव के बीच चुनाव आयोग ने दोगुनी की BLO की सैलरी, ERO को भी मिलेगा 30,000 रु का मानदेय
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली के तारों की हालत खराब है और इसी वजह से ऐसे हादसों का डर हमेशा बना रहता है. पुलिस ने मृतकों की पहचान शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दी जा रही है. फिलहाल इमारत की जांच जारी है और लोग इस घटना से काफी सहमे हुए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि वालों को आज कामकाज की व्यस्तता और थकान का…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…