Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली के संगम विहार तिगरी एक्सटेंशन में आग का कहर, तीन की मौत, दो महिलाएं घायल

Delhi Fire Incident: दिल्ली के तिगरी एक्सटेंशन इलाके में मंगलवार शाम चार मंज़िला इमारत में लगी भीषण आग से तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. दमकल विभाग ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Delhi Fire Incident: दिल्ली के तिगरी एक्सटेंशन इलाके में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ. चार मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसा शाम करीब 6 बजकर 24 मिनट पर हुआ, जब पुलिस को PCR कॉल के जरिए आग की सूचना मिली.

कैसे लगी आग?

बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एक फुटवियर दुकान से हुई. दुकान में लगी आग धीरे-धीरे इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गई. ऊपर की मंजिलों तक धुआं और लपटें फैल गईं, जिससे लोग अंदर फंस गए.

रेस्क्यू में मशक्कत

सूचना मिलते ही तिगरी थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. चार दमकल गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बचावकर्मी जब अंदर पहुंचे तो तीन लोग मृत मिले, जबकि दो महिलाएं गंभीर हालत में थीं. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

इलाके में डर का माहौल

आसपास के घरों को एहतियातन खाली कराया गया ताकि आग फैलने का खतरा टाला जा सके. फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें-काम के दबाव के बीच चुनाव आयोग ने दोगुनी की BLO की सैलरी, ERO को भी मिलेगा 30,000 रु का मानदेय

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली के तारों की हालत खराब है और इसी वजह से ऐसे हादसों का डर हमेशा बना रहता है. पुलिस ने मृतकों की पहचान शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दी जा रही है. फिलहाल इमारत की जांच जारी है और लोग इस घटना से काफी सहमे हुए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital