देश

क्या बंद होने वाली है ऑनलाइन डिलीवरी? दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

जंतर-मंतर पर लगातार जारी धरना-प्रदर्शन और मेट्रो सेवाओं के प्रभावित होने के बीच दिल्ली के लोगों के मन में एक नया डर बैठ गया है. क्या लुटियंस दिल्ली और जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी, कैब और ई-कॉमर्स सेवाएं बंद होने जा रही हैं? यह सवाल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एक नई एडवाइजरी के बाद तेजी से उठने लगा है.

बैन नहीं, लेकिन आवाजाही होगी मुश्किल

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी हालिया एडवाइजरी में किसी सेवा पर पूरी तरह बैन लगाने की घोषणा तो नहीं की है, लेकिन जिस तरह की हिदायतें दी गई हैं, उससे साफ है कि डिलीवरी बॉयज और आम लोगों को इन इलाकों में जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ेगी.

एडवाइजरी में बताया गया है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है. इसके तहत 5 या उससे ज्यादा लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर पाबंदी है.

ट्रैफिक पुलिस ने दी हैं ये सलाह:

  • ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स कंपनियां: कंपनियां अपने काम-काज को इस इलाके में सीमित या नियंत्रित रखें.
  • फूड डिलीवरी और राइड-हेलिंग (कैब/बाइक ऐप): प्रतिबंधित और संवेदनशील इलाकों में डिलीवरी और राइड्स की आवाजाही कम करने की सलाह दी गई है.
  • आम नागरिक: जब तक कोई बहुत जरूरी काम न हो, तब तक इन नोटिफाइड इलाकों की यात्रा से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.

जंतर-मंतर पर सबसे ज्यादा असर

हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में किसी खास जगह का नाम सीधे तौर पर दर्ज नहीं किया है, लेकिन हर कोई जानता है कि जंतर-मंतर और लुटियंस जोन में ही प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा है. भारी भीड़ और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के कारण इन इलाकों में ऑनलाइन ऑर्डर मिलने में देरी हो सकती है या डिलीवरी कैंसिल भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: ‘साउथ में एक्टर्स बन जाते हैं सीधे सीएम…’ रवि किशन के बयान की चर्चा, क्या थलपति विजय पर कसा तंज?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

8 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

20 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

29 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

35 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago