Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘साउथ में एक्टर्स बन जाते हैं सीधे सीएम…’ रवि किशन के बयान की चर्चा, क्या थलपति विजय पर कसा तंज?

भोजपुरी फिल्मों से पहचान बनाने वाले अभिनेता और सांसद रवि किशन ने हालिया इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर, राजनीति में आने के अनुभव और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रभाव पर बात की. उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में फिल्मी सितारों का राजनीति में असर काफी मजबूत है.

भोजपुरी फिल्मों से पहचान बनाने वाले और अब बॉलीवुड के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय रहने वाले अभिनेता रवि किशन एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिल्मी सफर, राजनीति में आने के अनुभव और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की राजनीतिक ताकत पर खुलकर बात की. उनके एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

रवि किशन ने कहा कि दक्षिण भारत में फिल्मी सितारों का राजनीति में प्रभाव काफी ज्यादा देखने को मिलता है. उन्होंने कहा, “अगर आप साउथ इंडिया जाएंगे तो वहां एक्टर्स को सीधे मुख्यमंत्री बना दिया जाता है.” उनके इस बयान को कई लोग तमिल अभिनेता थलपति विजय की राजनीतिक एंट्री से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, रवि किशन ने किसी एक अभिनेता का नाम नहीं लिया और इस बयान का सीधा संबंध किसी खास व्यक्ति से नहीं जोड़ा गया है.

‘लापता लेडीज’ में कैसे मिला पुलिस अफसर का किरदार?

रवि किशन से हाल ही में बातचीत के दौरान उनसे उनकी चर्चित फिल्म ‘लापता लेडीज’ को लेकर भी सवाल पूछा गया. उनसे पूछा गया कि क्या इस फिल्म में उनके किरदार के लिए आमिर खान ने भी ऑडिशन दिया था और फिर यह भूमिका उन्हें कैसे मिली?

इस पर रवि किशन ने बताया कि आमिर खान इस किरदार को निभाना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए खुद ऑडिशन भी दिया था. वह पुलिस अफसर की भूमिका के लिए तैयार थे और इसके लिए यूनिफॉर्म तक ले आए थे. लेकिन फिल्म की निर्देशक किरण राव ने उन्हें पहले फिल्म ‘मुक्काबाज’ में देखा था और वह रवि किशन को इस रोल के लिए सही मानती थीं.

रवि किशन ने बताया कि जब उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई, तब वह हाल ही में सांसद बने थे. उस समय वह संसद जाने और अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों को निभाने को लेकर काफी उत्साहित थे. उन्होंने कहा कि पहले कुछ कलाकार संसद में नियमित रूप से नहीं जाते थे, जिसके कारण लोगों के बीच यह धारणा बनी कि अभिनेता राजनीति को गंभीरता से नहीं लेते. लेकिन वह हमेशा से अपने सांसदअभिनेता ने यह भी बताया कि सांसद बनने के बाद उनकी व्यस्तता इतनी बढ़ गई थी कि वह किरण राव से मिलने का समय नहीं निकाल पा रहे थे. इसके बाद किरण राव खुद दिल्ली के रूप में मिलने वाली जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाना चाहते थे.

किरण राव मिलने पहुंची थीं दिल्ली

अभिनेता ने यह भी बताया कि सांसद बनने के बाद उनकी व्यस्तता इतनी बढ़ गई थी कि वह किरण राव से मिलने का समय नहीं निकाल पा रहे थे. इसके बाद किरण राव खुद दिल्ली उनसे मिलने पहुंचीं. उन्होंने रवि किशन को फिल्म की कहानी सुनाई और करीब 45 मिनट के अंदर ही उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी.

‘लापता लेडीज’ की सफलता पर जताया गर्व

रवि किशन ने फिल्म ‘लापता लेडीज’ की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस फिल्म ने उन्हें काफी सम्मान दिलाया. फिल्म को कई पुरस्कार मिले, हालांकि वह इस बात से थोड़ा निराश हैं कि यह नेशनल अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हो पाई.

बता दें कि ‘लापता लेडीज’ साल 2023 में रिलीज हुई थी. शुरुआत में सिनेमाघरों में फिल्म को बहुत बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के बाद इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई और रवि किशन के किरदार ने भी लोगों का ध्यान खींचा है.

ये भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन- NTA के 47 अफसर बर्खास्त, लेकिन नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital